UP Board 12th Result 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा शाम 4 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. यूपी बोर्ड इंटर के रिजल्ट की घोषणा माध्यमिक शिक्षा परिषद् मुख्यालय प्रयागराज से होगी. यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker पर भी रिजल्ट चेक करने का ऑप्शन मिलेगा. छात्र रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट चेक कर सकेंगे.
UP Board 12th Result 2026 इन स्टेप्स से करें चेक
स्टेप 1 सबसे पहले UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in खोलें.
स्टेप 2 होमपेज पर दिख रहे “UP Board 10th Result 2026” या “UP Board 12th Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3 अब अपनी जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर भरें.
स्टेप 4 स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालकर सबमिट बटन दबाएं.
स्टेप 5 आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकालकर संभाल कर रख लें
मिलेगा कंपार्टमेंट का मौका
यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों के बाद कंपार्टमेंट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. अगर कोई स्टूडेंट किसी सब्जेक्ट में फेल हो जाता है तो वो कंपार्टमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं.
UP Board 12th Toppers List: आएगी टॉपर्स की लिस्ट
रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आएगी. टॉप करने वाले छात्रों के नाम, उनके अंक और जिले की जानकारी साझा की जाएगी. हर साल टॉपर्स की सफलता की कहानी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनती है और इस बार भी कुछ ऐसी ही उम्मीद की जा रही है.
यह भी पढ़ें: वेबसाइट क्रैश का झंझट नहीं, UP Board का रिजल्ट सीधे फोन में पाएं, यहां तुरंत करें रजिस्ट्रेशन
The post UP Board 12th Result 2026 Live Updates: थोड़ी देर में जारी होगा यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, upmsp.edu.in पर चेक करें मार्कशीट appeared first on Naya Vichar.
