Hot News

बिहार में एक करोड़ की चोरी, बंद घर से कीमती गहने और नगद ले उड़े चोर

Bihar Robbery News: औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड मुख्यालय अंबा में एक घर से कीमती गहने और रुपये चोर ले भागे. प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख गीता सिंह के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया.

चोरों ने उठाया मौके का फायदा

मिली जानकारी के अनुसार, गीता सिंह के पति और पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह 13 अप्रैल को अपने बेटे से मिलने पटना गए हुए थे. घर में किसी के नहीं रहने का फायदा उठाकर चोरों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. हैरानी की बात यह है कि घनी आबादी वाले इलाके में स्थित घर में चोरी हुई, लेकिन आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी .

कीमती गहने और नगद ले उड़े चोर

बताया जा रहा है कि बीते बुधवार की रात जब दंपती पटना से वापस लौटे, तो उन्होंने घर का ताला टूटा हुआ पाया. अंदर जाने पर देखा कि सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी का ताला तोड़ दिया गया है. चोरों ने लगभग 70 से 80 लाख रुपये के आभूषण और करीब 12 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए . इस तरह से टोटल नुकसान लगभग एक करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है. इस घटना से पीड़ित परिवार पूरी तरह से आहत है.

रात में ही वीरेंद्र सिंह ने तुरंत अंबा थाना की पुलिस को फोन किया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राहुल राज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इसके साथ ही पुलिस ने स्क्वॉयड डॉग टीम को भी बुलाया है, जो सुराग जुटाने में मदद कर रही है. पुलिस तकनीकी जांच के तहत मोबाइल टावर लोकेशन और इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर भी अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह घटना अंबा बाजार के मुख्य चौक के पास हुई है, जहां दिन-रात पुलिस की तैनाती रहती है और इलाका काफी व्यस्त और आबादी वाला है.

इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी होना स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाता है. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है. घर के मालिक के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले को गंभीरता से लिया.

(औरंगाबाद से सुजीत कुमार की रिपोर्ट)

Also Read: पटना में कंबल में लिपटी मिली 10 साल की बच्ची की डेड बॉडी, शरीर पर मिले चोट के निशान

The post बिहार में एक करोड़ की चोरी, बंद घर से कीमती गहने और नगद ले उड़े चोर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top