West Bengal Voter Death: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान के बीच पूर्व मेदिनीपुर जिले के पटाशपुर से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आयी है. यहां बामनबाड़ी इलाके में लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे एक 58 वर्षीय मतदाता की मौत हो गयी. भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच मतदान केंद्र की लंबी कतार में खड़े रहने के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा. घटना के बाद पूरे चुनावी माहौल में शोक की लहर दौड़ गयी.
कतार में खड़े-खड़े बिगड़ी तबीयत
बामनबाड़ी के बूथ संख्या 234 पर सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ थी. 58 वर्षीय नृपेंद्रनाथ दास मतदान करने के लिए कतार में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. इलाके में तापमान काफी अधिक था. कतार में खड़े रहने के दौरान अचानक नृपेंद्रनाथ को बेचैनी महसूस हुई और वे जमीन पर गिर पड़े. जब तक उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया जाता, उन्होंने दम तोड़ दिया. प्राथमिक जांच में मौत की वजह भीषण गर्मी के कारण पड़ा दिल का दौरा बताया जा रहा है.
उम्मीदवारों ने जताया दुख, परिवार को सांत्वना देने पहुंचे
घटना की समाचार मिलते ही इलाके के उम्मीदवारों ने अपने कार्यक्रम छोड़कर मृतक के परिवार से संपर्क किया. तृणमूल कांग्रेस के पियूष कांति पांडा ने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं. उसे हरसंभव मदद करेंगे.
बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भाजपा उम्मीदवार तपन माइती भी तुरंत मृतक के घर पहुंचे. उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुखद है कि एक व्यक्ति लोकतंत्र के प्रति अपना फर्ज निभाने आया था, लेकिन वह अपना वोट भी नहीं डाल सका.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: जंगलमहल में ‘वोटर लिस्ट’ पर शांति, ‘रोटी-बेटी’ पर शोर, जानें क्यों झारग्राम-पुरुलिया में बेअसर SIR का मुद्दा
प्रशासनिक सतर्कता पर उठे सवाल
चुनावी ड्यूटी में तैनात अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि, इस घटना ने भीषण गर्मी में मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग की व्यवस्थाओं और मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर एक नयी बहस छेड़ दी है. पटाशपुर में इस घटना के बाद मतदान की रफ्तार कुछ समय के लिए धीमी पड़ गयी, क्योंकि बूथ पर मौजूद अन्य मतदाता भी इस समाचार से स्तब्ध थे.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में वोटर को धमकाने वालों की खैर नहीं, सीईओ का डीजीपी को पत्र- उपद्रवियों को तुरंत करें गिरफ्तार
वोटिंग से पहले आसमान से बरस रही आग, पानागढ़ में पारा 43.8 डिग्री पार, दक्षिण बंगाल के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट
Bengal Voting LIVE: गर्मी से एक वोटर की मौत, एक चुनावकर्मी बीमार, हुमायूं कबीर के काफिले पर हमला
बंगाल चुनाव में दागी और करोड़पति उम्मीदवारों की बाढ़, 129 सीटें ‘रेड अलर्ट’ सीटें, पढ़ें ADR की पूरी रिपोर्ट
The post बंगाल में वोट देने गये वोटर की मौत, पटाशपुर में मतदान के दौरान मातम, जानें पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

