Hot News

UP Board 10th Toppers List: यूपी बोर्ड 10वीं में कशिश वर्मा ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट

UP Board 10th Toppers List: यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों का प्रदर्शन भी बहुत मजबूत रहा है. यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं का पास प्रतिशत (UP Board Pass Percentage) लड़कों से ज्यादा है. इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 93.76 फीसदी रहा है. आइए टॉपर्स लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

UP Board 10th Toppers List: टॉपर्स लिस्ट जारी

कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने 587 अंक हासिल कर टॉप रैंक पर जगह बनाई है. द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी से इस बार कई छात्रों ने टॉप लिस्ट में जगह बनाई है. अंशिका वर्मा, अदिति और परि वर्मा जैसे छात्रों ने शानदार अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है.

रैंक छात्र/छात्रा का नाम स्कूल का नाम अंक प्रतिशत
1 कशिश वर्मा बाबूराम सावित्री देवी आई.सी., शेखपुर, सीतापुर 587/600 97.83%
1 अंशिका वर्मा द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी 587/600 97.83%
2 अदिति द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी 585/600 97.50%
3 अर्पिता बाबूराम सावित्री देवी आई.सी., शेखपुर, सीतापुर 584/600 97.33%
3 ऋषभ साहू लॉर्ड कृष्णा पब्लिक हाई स्कूल, झाँसी 584/600 97.33%
3 परि वर्मा द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर, बाराबंकी 584/600 97.33%
4 आदिल खान एस.वी. इंटर कॉलेज, सीतापुर 583/600 97.17%
4 अंशिका यादव एस.के. इंटर कॉलेज, फर्रुखाबाद 583/600 97.17%
4 सत्यम यादव माँ भगवती आई.सी., प्रतापगढ़ 583/600 97.17%
4 अविका शर्मा सेंट एंथोनी सी.जी. इंटर कॉलेज, प्रयागराज 583/600 97.17%
4 श्रेया चित ब ए बी आई.सी., अंबेडकर नगर 583/600 97.17%
4 प्रतीक्षा पांडेय एस देवी आई.सी., मऊ 583/600 97.17%
5 आयुषी यमुना खादर आई.सी., सहारनपुर 582/600 97.00%
5 दिव्या वर्मा एम.एस.डी. स्मारक आई.सी., सीतापुर 582/600 97.00%
5 प्राख्या भदौरिया सी.एच.एस. सिंह आई.सी., इटावा 582/600 97.00%
5 अभिषेक तिवारी इंटर कॉलेज, फतेहपुर 582/600 97.00%
5 प्रेम प्रजापति सरस्वती वी.एम. आई.सी., अंबेडकर नगर 582/600 97.00%
5 रुचि दुबे हरि कृष्णा ओझा आई.सी., गोंडा 582/600 97.00%

यूपी बोर्ड टॉपर्स लिस्ट (UP Board 10th Toppers List) में कई छात्रों ने समान अंक हासिल किए हैं जैसे 584 और 583 अंक पाने वाले कई छात्र शामिल हैं. इस टॉपर्स लिस्ट में लड़कियों और लड़कों दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. अविका शर्मा, प्रतीक्षा पांडेय, आयुषी और रुचि दुबे जैसी छात्राओं ने शानदार अंक हासिल किए हैं.

यह भी पढ़ें: 12वीं यूपी बोर्ड परीक्षा में शिखा वर्मा ने किया टॉप, देखें पहले तीन टॉपर्स के नाम

The post UP Board 10th Toppers List: यूपी बोर्ड 10वीं में कशिश वर्मा ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top