Hot News

मुसरीघरारी चौक पर अतिक्रमण से लगा जाम, पुलिस ने आधा दर्जन ऑटो व ट्रकों का काटा चालान 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन–  मुसरीघरारी चौराहा पर गुरुवार की सुबह एक बार फिर जाम की समस्या ने लोगों को परेशान कर दिया। सुबह के समय बालू-गिट्टी से लदे ट्रकों और सड़क पर खड़े ऑटो की वजह से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। रोजाना की तरह इस दिन भी सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े रहने से अतिक्रमण की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालू और गिट्टी लेकर आने वाले ट्रक सड़क पर ही खड़े कर दिए जाते हैं। ये ट्रक खरीदारों का इंतजार करते हुए लंबे समय तक वहीं लगे रहते हैं। दूसरी ओर, ऑटो चालक भी सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारियों को चढ़ाने-उतारने का काम करते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और जाम लग जाता है। सुबह के व्यस्त समय में यह समस्या और गंभीर हो जाती है।

जाम की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़क से वाहनों को हटवाया और यातायात को सुचारू कराया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम पूरी तरह खुल सका।

जाम हटने के बाद भी कई ऑटो चालक दोबारा सड़क पर खड़े होकर सवारी का इंतजार करने लगे, जिससे फिर से जाम की स्थिति बनने लगी। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने कार्रवाई की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि यातायात बाधित करने के आरोप में करीब आधा दर्जन ऑटो और आधा दर्जन ट्रकों का चालान काटा गया है।

थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुबह, दोपहर और शाम—हर समय निगरानी रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने ऑटो चालकों और ट्रक चालकों से अपील की कि वे निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करें, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि रोज-रोज लगने वाले जाम से राहत मिल सके। मौके पर एस एस आई रंगलाल शाह, पी एस आई अलका कुमारी, पी एस आई अभिषेक कुमार, ए एस आई बृजेश कुमार सहित कई पुलिस कर्मी शामिल रहे

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top