नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हिरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव के चंद्रदेव राम की पत्नी रोशनी कुमारी (22) की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की मां ने कहा कि दहेज का 51 हजार रुपए बकाया था। बकाया दहेज के लिए बेटी को उसकी सांस और देवर ने मिलकर मार डाला। 15 अप्रैल को ही सास के कहने पर देवर बिदागरी करा कर ले गया था।
मृतका की मां मोहिउद्ददीननगर निवासी संगीता देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी करीब तीन साल पहले चंद्रदेव राम के साथ की थी। शादी में एक लाख रुपए देने की बात तय हुई थी। शादी के वक्त 50 हजार रुपए और घर का सामान दिया गया था। 50 हजार रुपए बकाया रह गया। जिस राशि के लिए बेटी की सांस और उसके देवर दबाव दे रहे थे। उनका दामाद तमिलनाडू में मजदूरी का काम करता है। इनकी बेटी अपने मायका में ही थी। इसी दौरान 15 अप्रैल को मेरी बेटी का देवर घर आया और बोला कि मां पोता को देखने के लिए बुला रही है। वह जाने नहीं देना चाह रही थी। कुछ दिन पहले ही बेटी के गोल ब्लडर का ऑपरेशन कराया था। लेकिन कहने पर उसे देवर के साथ भेज दिया। जहां पैसा के लिए कहासुनी हुई। इसी दौरान सूचना मिली कि बेटी की तबीयत खराब है। लेकिन जब घर पर पहुंचे तो उनकी बेटी मरी पड़ी हुई थी। सास और देवर भी फरार था। करीब डेढ वर्ष का नाती है। उसे भी लेकर लोग चले गए थे। दामाद को फोन किया तो वह बोला आने में कम से कम तीन दिनों का समय लगेगा। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को दहेज का बकाया रुपए के लिए सास और देवर ने मार दिया है। अगर उन लोगों ने कुछ नहीं किया तो घर से फरार क्यों हो गया है। घटना के संबंध में पूछे जाने पर एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके। ससुराल के लोग घर से फरार है। अभी परिवार के लोगों द्वारा आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।