OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार बोर्ड (BSEB) के तहत 11वीं (इंटर) एडमिशन 2026 के लिए आज यानी 25 अप्रैल 2026 आवेदन करने की लास्ट डेट है. ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने इस साल 10वीं की परीक्षा पास कर ली है, वे 11वीं के लिए एडमिशन कर सकते हैं. एडमिशन करने के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा.
OFSS Bihar 11th Admission 2026: लास्ट डेट बढ़ाई गई
बिहार बोर्ड 11वीं के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. वहीं इससे पहले आवेदन करने के लिए लास्ट डेट 25 अप्रैल रखी गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दिया गया. ऐसे में स्टूडेंट्स के पास आज आखिरी मौका है.
OFSS Bihar 11th Admission 2026: कौन कर सकता है आवेदन?
- 10वीं (मैट्रिक) पास छात्र
- बिहार बोर्ड, CBSE, ICSE और अन्य बोर्ड के छात्र
- सभी स्ट्रीम (Science, Commerce, Arts) के लिए आवेदन खुला है
OFSS Bihar 11th Admission 2026: कैसे करें बिहार बोर्ड 11वीं के लिए अप्लाई?
- OFSS की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाएं
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
- अपनी पर्सनल डिटेल्स भरें
- स्कूल/कॉलेज और स्ट्रीम का सेलेक्शन करें
- आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म सबमिट कर दें और प्रिंट निकाल लें
OFSS Bihar 11th Admission 2026: मेरिट के आधार पर मिलेगा एडमिशन
11वीं में एडमिशन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा. बोर्ड द्वारा जारी लिस्ट में जिन छात्रों का नाम आएगा, उन्हें तय समय के भीतर संबंधित स्कूल या कॉलेज में एडमिशन लेना होगा.
OFSS Bihar 11th Admission 2026: फॉर्म भरते हुए सारी जानकारी सही से भरें
फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही-सही डालें. कई स्टूडेंट्स लास्ट मिनट का वेट करते हैं, ये गलती न करें. लास्ट मिनट सर्वर स्लो हो सकता है. साथ ही आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट जरूर निकाल लें. किसी भी तरह की ऑफिशियल अपडेट के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
यह भी पढ़ें- वैशाली की साबरीन को बिहार बोर्ड 10वीं में Rank 1, साइंस में 100 मार्क्स
The post OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार 11वीं में एडमिशन के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट आज, तुरंत भर लें फॉर्म appeared first on Naya Vichar.

