आधार कार्ड फेंके जाने से लोगों में है आक्रोश
नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । प्रखंड क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत में एक जगह सैकड़ों आधार कार्ड फेंके हुए की बात सामने आई है। फेंके गए आधार कार्ड गांव के लोगों के द्वारा बनाए गए आधार कार्ड बताए गए हैं।यह आधार कार्ड गांव के डाकघर के बगल में डाक विभाग के कर्मियों के द्वारा ही फेंकने की बात लोगों ने बताया है। फेंके गए आधार को लेकर पंचायत के लोगों ने बताया की यह आधार कार्ड लोगों की जीवन की बात है लेकिन डाक विभाग के कर्मियों के द्वारा लोगों के साथ कार्ड फेंककर खिलबाड़ किया गया है।आज के जमाने में लोगों के लिए आधार कार्ड से सभी काम होते हैं। आधार कार्ड को लोगों के बीच नहीं बांटकर फेंके जाने से लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
