Hot News

‘शीश महल-2’ पर सियासी संग्राम: नए बंगले को लेकर BJP ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

प्रवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप नेता केजरीवाल पर तीखा हमला बोला और उन्हें ‘दिल्ली का रहमान डकैत’ तक कह दिया. वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि जैसे फिल्म का सीक्वल आता है, वैसे ही केजरीवाल ने लोधी एस्टेट में ‘शीशमहल 2’ बना लिया है. उन्होंने कुछ तस्वीरें दिखाकर दावा किया कि ये केजरीवाल के नए घर की हैं. हालांकि आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि कोविड के वक्त जब दिल्ली के लोग दवा के लिए परेशान थे, तब भी शीशमहल का काम नहीं रुका. वर्मा ने कहा कि जब दिल्ली की जनता ने उन्हें हरा दिया, तो वह पंजाब चले गए, जिससे भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ीं. उन्होंने यह भी दावा किया कि पंजाब में बड़े प्रशासनी घरों में केजरीवाल के साथ सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया भी रह रहे हैं.

यह भी पढ़ें : AAP छोड़ने वालों पर भगवंत मान का तंज, कहा- अदरक, लहसुन कभी सब्जी नहीं बन पाएंगे

लग्जरी लाइफ जी रहे हैं केजरीवाल : प्रवेश वर्मा

प्रवेश वर्मा ने आगे कहा कि पंजाब में सीएम मान भी इससे परेशान हैं और वहां भी ‘शीशमहल’ जैसा घर बना लिया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल कई साल से दिल्ली में बंगले के लिए कोर्ट जा रहे थे और अब उन्हें 95 लोधी एस्टेट में घर मिला है. वर्मा ने कहा कि जब इसकी तस्वीरें सामने आईं तो सब हैरान रह गए. उनका कहना है कि जो नेता सादगी की बात करते थे, आज वो लग्जरी लाइफ जी रहे हैं.

The post ‘शीश महल-2’ पर सियासी संग्राम: नए बंगले को लेकर BJP ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top