IIT Indore Admission: जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद से सभी स्टूडेंट्स की नजर बेस्ट बीटेक कॉलेज और कोर्स पर है. अगर आपको इंजीनियरिंग करना है तो आप IIT Indore से कर सकते हैं. यह मध्य प्रदेश और देश के फेमस इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक है. एडमिशन लेने से पहले Best College Admission Series में आज जानेंगे IIT Indore के बारे में.
NIRF Ranking में टॉप 20 में शामिल
NIRF Ranking 2025 के अनुसार, इस इंस्टीट्यूट को देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेज की रैंकिंग में 12वीं रैंक मिली है. यह मध्य प्रदेश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में से एक है. यहां की पढ़ाई और प्लेसमेंट, शानदार हैं.
IIT Indore Admission: कैसे मिलता है एडमिशन?
IIT इंदौर में BTech, MTech, MSc और PhD जैसे कई कोर्स ऑफर किए जाते हैं. हर कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया अलग होती है.

BTech: बीटेक में दाखिले के लिए छात्रों को JEE Advanced क्वालिफाई करना होता है. JEE Main के बाद चुने गए उम्मीदवार JEE Advanced देते हैं और फिर काउंसलिंग के जरिए एडमिशन मिलता है.

MTech: एमटेक में प्रवेश के लिए Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) पास करना जरूरी है.
MSc/PhD और अन्य कोर्स: MSc, Joint MSc-PhD, MSc-MTech और PhD में एडमिशन के लिए Joint Admission Test for Masters (JAM) के स्कोर का उपयोग होता है.
ये तीनों परीक्षाएं नेशनल लेवल की होती हैं और इनमें कंपटीशन काफी ज्यादा होता है
IIT Indore Placement: शानदार प्लेसमेंट मिलता है
आईआईटी इंदौर के प्लसेमेंट सेल में बड़ी-बड़ी कंपनियां शामिल होती हैं. इनमें Google, Oracle, D. E. Shaw & Co., Flipkart, Zomato, HCL Technologies, ICICI Bank, Paytm, Walmart, Meesho और Qualcomm जैसी कंपनियां शामिल हैं.
प्लेसमेंट के मामले में भी IIT इंदौर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. 2024 प्लेसमेंट सीजन में संस्थान ने 88% प्लेसमेंट रेट हासिल किया, जो इसे देश के अच्छे प्रदर्शन करने वाले IITs में शामिल करता है. यहां का हाईएस्ट पैकेज 68 लाख प्रति वर्ष रहा था. वहीं औसत पैकेज 25. 45 लाख रुपये प्रति वर्ष बताया गया.
यह भी पढ़ें- IT vs BTech CSE: कौन सा कोर्स बेहतर? एडमिशन से पहले समझ लें बड़ा फर्क
The post मध्य प्रदेश का बेस्ट इंजीनियिरंग कॉलेज, टॉप 20 की लिस्ट में है शामिल, ऐसे मिलेगा एडमिशन appeared first on Naya Vichar.

