Mitchell Starc : आईपीएल 2026 में संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क की वापसी से राहत महसूस करेगी. उनकी वापसी की समाचार से दिल्ली कैंप में खुशी है. स्टार्क की टीम में वापसी से दिल्ली कैपिटल्स को गेंदबाजी में बड़ा बूस्ट मिलेगा.
ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से दिल्ली ने दी जानकारी
Worth the wait 💙❤️
Welcome back home, Tiger! 🐅 pic.twitter.com/cbd5Adjzxo
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 25, 2026
दिल्ली कैपिटल्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से यह जानकारी दी गई कि मिचेल स्टार्क फिट हो चुके हैं और वे जल्दी ही टीम के साथ जुड़ेंगे. शनिवार दोपहर को दिल्ली का मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) से होना है, लेकिन इस मैच में मिचेल स्टार्क शामिल नहीं होंगे. उम्मीद है कि वे 1 मई को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ दिल्ली के मैच में वापसी करें. 36 साल के बाएं हाथ के गेंदबाज एशेज के दौरान चोटिल होने के बाद से जनवरी के आखिर से मैदान से बाहर हैं, जहां उन्हें 19.93 की औसत से 31 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था.
कैच लेने के दौरान बाएं कंधे और कोहनी में लगी थी चोट
मिचेल स्टार्क को एक मैच के दौरान कैच लेने की कोशिश में उनके बाएं कंधे और कोहनी में चोट लग गई थी. हालांकि उन्होंने फरवरी में ब्रेक लिया था, लेकिन बॉलिंग में वापसी करने पर उन्हें लंबे समय तक दर्द रहने के कारण आईपीएल में शामिल में होने में देरी हुई.
ये भी पढ़ें : आईपीएल के इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली
RCB vs GT: कोहली और पडिक्कल का धमाल, RCB ने GT को 5 विकेट से हराया
The post मिचेल स्टार्क चोट से उबर कर आईपीएल में अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स को जल्दी ही करेंगे ज्वाइन appeared first on Naya Vichar.

