Harbhajan Singh: AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के प्रति अपना गुस्सा दिखाते हुए जालंधर स्थित उनके आवास के बाहर जमकर बवाल किया. घर की दीवारों पर काले रंग से पंजाब का गद्दार लिख दिया.
भज्जी की निकाली गई अर्थी
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया. बाद में भज्जी का पुतला बनाकर आप कार्यकर्ताओं ने अर्थी यात्रा निकाली. यही नहीं काली पट्टी बांधकर सड़क पर नारे भी लगाए.
#WATCH | Jalandhar, Punjab: AAP workers express their resentment against Rajya Sabha MP Harbhajan Singh as they wrote “Gaddar” on the walls of his residence in Jalandhar.
Raghav Chadha, Harbhajan Singh, along with 2/3rd MPs of AAP, merged with the BJP yesterday. pic.twitter.com/PGiFKwlt0I
— ANI (@ANI) April 25, 2026
पंजाब की जनता के भरोसे को तोड़ा है : AAP
आम आदमी पार्टी की पंजाब ईकाई ने एक्स पर विरोध प्रदर्शन का वीडियो शेयर किया. एक्स पर लिखा- राज्यसभा के जिन गद्दार सदस्यों ने BJP का दामन थामा है, उन्होंने पंजाब की जनता के भरोसे को तोड़ा है. शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और BJP मिलकर आम आदमी पार्टी को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं. आम आदमी पार्टी एक जन-आंदोलन है, जिसके आगे कोई टिक नहीं सकता.
राघव चड्ढा सहित आप के 7 सांसदों ने बीजेपी में विलय किया
राघव चड्ढा ने शुक्रवार को बताया कि 7 सांसदों ने बीजेपी में विलय कर लिया है. उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी अपने सिद्धांतों एवं मूल्यों से भटक गई है. चड्ढा के अलावा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रम साहनी ने भी केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ दी है.
कुमार विश्वास सहित ये नेता भी पार्टी से कर चुके हैं किनारा
इससे पहले भी कई दिग्गज नेता आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं. जिनमें पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी और कवि कुमार विश्वास शामिल हैं. 2015 में आम आदमी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने पार्टी छोड़ दी और बाद में भाजपा में शामिल हो गईं. इसके बाद वरिष्ठ नेता कपिल मिश्रा ने भी 2017 में पार्टी छोड़ दी. 2018 में संस्थापक सदस्य आशीष खेतान ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए सक्रिय नेतृत्व से पूरी तरह से किनारा कर लिया.
ये भी पढ़ें: क्या राघव चड्डा ने मर्जर नहीं दल-बदल किया है, संसद की सदस्यता रहेगी या जाएगी; क्या कहता है कानून?
स्वाति मालीवाल BJP में शामिल, अरविंद केजरीवाल को बताया गद्दार, कई राज खोले
आप नेता आतिशी ने दिया प्रवेश वर्मा को जवाब, कहा- केजरीवाल के घर की तस्वीरें फर्जी
The post हरभजन सिंह के घर के बाहर AAP का बवाल, दीवार पर लिखा- पंजाब का गद्दार, निकाली अर्थी appeared first on Naya Vichar.
