US Iran Peace Talks: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शनिवार शाम को पाकिस्तान से रवाना हो गये. अराघची ने पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. हालांकि अमेरिका के साथ सीधी वार्ता के लिए तैयार नहीं हुए. पाक दौरा समाप्त कर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- पाकिस्तान की यात्रा बहुत ही सफल रही. ईरान पर थोपे गए युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए हमने ईरान का पक्ष साझा किया. अब यह देखना बाकी है कि क्या अमेरिका कूटनीति को लेकर वास्तव में गंभीर है.
अमेरिका ने भी रद्द किया पाकिस्तान दौरा
अमेरिका ने ईरान के साथ दूसरे दौर की वार्ता के लिए अपना पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने शीर्ष अमेरिकी दूतों को ईरान के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान नहीं जाने का निर्देश दिया है. ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से कहा कि वे हमें कभी भी फोन कर सकते हैं.
Very fruitful visit to Pakistan, whose good offices and brotherly efforts to bring back peace to our region we very much value.
Shared Iran’s position concerning workable framework to permanently end the war on Iran. Have yet to see if the U.S. is truly serious about diplomacy.
— Commentary Syed Abbas Araghchi (@Araghchhi) April 25, 2026
हमारे पास सभी विकल्प मौजूद : ट्रंप
ट्रंप ने ‘फॉक्स न्यूज’ को बताया कि उन्होंने अमेरिकी वार्ताकारों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर से कहा, आप अब 18 घंटे की उड़ान भरकर व्यर्थ की बातें करने नहीं जा रहे हैं. ट्रंप ने अमेरिकी पक्ष के बारे में यह भी कहा, हमारे पास सभी विकल्प मौजूद हैं.
ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने पाक सेना प्रमुख मुनीर से मुलाकात की
इजरायली पीएम नेतन्याहू को था कैंसर, 2 महीने तक छिपाई बात; अब खुद किया खुलासा
ईरानी विदेश मंत्री ने मुनीर के बाद पाक पीएम शहबाज से मुलाकात की, अमेरिका के साथ वार्ता पर सस्पेंस
The post दूसरे दौर की वार्ता विफल, बिना बातचीत वापस लौटे ईरानी विदेश मंत्री; अमेरिका ने भी रद्द किया पाक दौरा appeared first on Naya Vichar.
