Hot News

RR vs SRH: हैदराबाद की दमदार जीत, राजस्थान को 5 विकेट से हराया

RR vs SRH: आईपीएल के इस मुकाबले में रनों की बरसात हुई. सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स द्वारा दिए गए 229 रन के लक्ष्य को आसानी से पूरा कर लिया. हैदराबाद ने यह मैच 5 विकेट से अपने नाम किया. दोनों टीमों ने दमदार स्पोर्ट्स दिखाया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. ओपनर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तेज-तर्रार अर्धशतकों के दम पर सनराइजर्स ने 18.3ओवर में ही 229 रन बना डाले और आरआर को धूल चटा दी. हेनरिक क्लासेन ने 24 गेंद पर 29 रन और नीतीश कुमार रेड्डी ने 18 गेंद पर 38 रनों की दमदार पारी स्पोर्ट्सी.

वैभव सूर्यवंशी का शतक बेकार

राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की पारी स्पोर्ट्सी. उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों पर 103 रन बनाए. उनकी पारी में 5 चौके और 12 छक्के शामिल थे. उनका स्ट्राइक रेट 278.38 का रहा. हालांकि सूर्यवंशी की पारी बेकार चली गई, क्योंकि उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा. ध्रुव जुरेल ने भी 51 रनों का योगदान दिया. इन पारियों की मदद से राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 228 रन का बडा स्कोर बनाया.

हैदराबाद की आक्रामक बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक स्पोर्ट्स दिखाया. ईशान किशन ने 31 गेंदों पर 74 रन की तेज पारी स्पोर्ट्सी. उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के लगाए. अभिषेक शर्मा ने भी उनका अच्छा साथ दिया और 29 गेंदों पर 57 रन बनाए. शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद भी टीम की रन गति कम नहीं हुई. हैदराबाद के बल्लेबाजों ने राजस्थान के गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया.

मीडिल ऑर्डर का शानदार प्रदर्शन

नीतीश कुमार रेड्डी ने 18 गेंदों पर 36 रन बनाए. हेनरिक क्लासेन ने भी 29 रन का योगदान दिया. टीम के सभी बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी के साथ स्पोर्ट्सा और तेजी से रन बटोरने का काम जारी रखा. सलील अरोड़ा अंत में 8 रन बनाकर नाबाद रहे. बल्लेबाजी की गहराई ने हैदराबाद को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाया और जीत की नींव रखी. राजस्थान के गेंदबाजों में जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए. बृजेश शर्मा और ईशान मलिंगा ने भी 2-2 विकेट हासिल किए. हालांकि, पूरे मैच में रन आसानी से बने और गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए संघर्ष करना पड़ा. हैदराबाद के बल्लेबाजों ने राजस्थान के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा.

ये भी पढ़ें…

DC vs PBKS: लुंगी एनगिडी को सिर में लगी गंभीर चोट, एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल

DC vs PBKS: केएल राहुल ने 47 गेंद पर जड़ा शतक, सैमसन ने निकले आगे

The post RR vs SRH: हैदराबाद की दमदार जीत, राजस्थान को 5 विकेट से हराया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top