Hot News

मन की बात : पीएम मोदी ने कहा- विश्व की सबसे बड़ी जनगणना अपने देश में शुरू हो चुकी है, इसे सफल बनाएं

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री ने जनगणना में सबसे सहयोग करने की बात कही. उन्होंने कहा कि 2027 में पूरा होने वाली यह जनगणना विश्व की सबसे बड़ी जनगणना है. इसमें सबको सहयोग करना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार, मन की बात की शुरुआत देश की बड़ी कामयाबी से करते हैं. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान ने हमेशा साइंस को देश की तरक्की से जोड़कर देखा है. इसी सोच के साथ, हमारे साइंटिस्ट स्पेस प्रोग्राम को आगे बढ़ा रहे हैं. उनकी कोशिशों की वजह से स्पेस प्रोग्राम काफी उन्नत हो चुका है.

देश का डेयरी उद्योग काफी तरक्की कर रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के डेयरी उद्योग के बारे में बात किया. उन्होंने कहा कि हमारे देश में विभिन्न प्रकार के चीज बनाए जाते हैं. जो सिर्फ गाय और भैंस के दूध से ही नहीं बनते हैं, बल्कि याक, ऊंट और अन्य जानवरों के दूध से भी बनाए जाते हैं. हिंदुस्तान में जो विभिन्न प्रकार के चीज बनाए जाते हैं, उनकी विदेशों में काफी मांग भी है.

गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के अपने संबोधन में गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर को याद किया और कहा कि हम उनकी जयंती मनाने वाले हैं. वे एक महान विचारक और विभिन्न संस्थाओं को बनाने वाले थे. मई के महीने में 1857 का विद्रोह हुआ था, इसलिए प्रधानमंत्री ने उस स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को भी याद किया. प्रधानमंत्री ने देश में मनाए गए नववर्ष और त्योहारों का जिक्र भी किया. उन्होंने बच्चों से यह आग्रह किया कि उनकी छुट्टियां शुरू होने वाली है, तो वे इन छुट्टियां का भरपूर इस्तेमाल करें और कुछ नया सीखने का प्रयास भी करें.

ये भी पढ़ें : RR के असिस्टेंट कोच विक्रम राठौर ने वैभव सूर्यवंशी को बताया स्पेशल खिलाड़ी, कहा- उसकी चोट बहुत गंभीर नहीं

क्या राघव चड्डा ने मर्जर नहीं दल-बदल किया है, संसद की सदस्यता रहेगी या जाएगी; क्या कहता है कानून?

The post मन की बात : पीएम मोदी ने कहा- विश्व की सबसे बड़ी जनगणना अपने देश में शुरू हो चुकी है, इसे सफल बनाएं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top