Hot News

बिहार कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: हरित हाइड्रोजन नीति को मंजूरी, 21644 घरों को ग्रिड से जोड़ा जाएगा, संग्रहालयों में 35 पदों पर होगी भर्ती

Bihar Cabinet Decision: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 30 एजेंडों पर मुहर लगी है. बैठक में हरित ऊर्जा से लेकर कानून-व्यवस्था और सड़क निर्माण तक कई फैसले लिए गए. बिहार हरित हाइड्रोजन नीति-2026 के ड्राफ्ट को मंजूरी दी गई. इसके अलावा 30 नए वाटर कैनन और 86 वज्र वाहन खरीदने का फैसला हुआ.

हरित हाइड्रोजन नीति-2026 को मंजूरी

राज्य में हरित हाइड्रोजन के उत्पादन और इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा. इसके लिए बिहार हरित हाइड्रोजन नीति-2026 के ड्राफ्ट को मंजूरी मिली है. प्रशासन की ओर से पहले भी इस नीति के तहत निवेश और रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा की गई थी.

कानून-व्यवस्था के लिए 30 वाटर कैनन

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 30 नए वाटर कैनन खरीदे जाएंगे. इसके साथ ही 8 नए वाहन भी खरीदे जाएंगे. इन खरीद के लिए कुल 62.52 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गई है.

संग्रहालयों में 35 पदों पर होगी नियुक्ति

राज्य के संग्रहालयों में 35 पदों पर अस्थायी नियुक्ति को मंजूरी मिली है. नियमित नियुक्ति होने तक इन पदों को संविदा या निविदा के आधार पर भरा जाएगा.

21,644 घरों को ग्रिड से जोड़ने की योजना

कैमूर और रोहतास के 177 गांवों के 21,644 घरों को बिजली ग्रिड से जोड़ा जाएगा. इसके लिए RDSS के तहत पहले से स्वीकृत योजना की लागत में संशोधन किया गया है. योजना की लागत 117.80 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 361.86 करोड़ रुपये कर दी गई है.

वजन-माप से जुड़े नियमों में बदलाव

वजन और माप से जुड़े नियमों को लागू करने के लिए बिहार विधिक माप विज्ञान (GATC) नियमावली-2026 को मंजूरी दी गई है. इसके साथ ही वजन-माप से जुड़े नियमों के प्रवर्तन के लिए संशोधन नियमावली-2026 को भी मंजूरी मिली है.

बहादुरपुर की जर्जर कॉलोनी का होगा पुनर्विकास

पटना के बहादुरपुर सेक्टर-6 स्थित बिहार राज्य आवास बोर्ड की जर्जर कॉलोनी का पुनर्विकास किया जाएगा. इसके लिए NBCC (India) Ltd. के साथ MoU करने की मंजूरी दी गई है.

सेक्टर-5 में 8.5 एकड़ जमीन पर परियोजना

टीवी टावर के पास बहादुरपुर सेक्टर-5 में आवास बोर्ड की 8.5 एकड़ जमीन है. यहां स्व-वित्तपोषित परियोजना विकसित की जाएगी. परियोजना के लिए NBCC के साथ MoU किया जाएगा. इससे जुड़े जरूरी फैसले लेने के लिए बिहार राज्य आवास बोर्ड को अधिकृत किया गया है.

मुंगेर में 7 किमी सड़क के लिए 115.90 करोड़

मुंगेर के तारापुर विधानसभा क्षेत्र में वंशीपुर से बिहमा तक करीब 7 किलोमीटर सड़क बनेगी. सड़क का निर्माण या पुनर्निर्माण किया जाएगा. यह सड़क धोबई, गोगाचक, रोलसीहा मंदिर और गोगनगंज होते हुए जाएगी. इसके लिए 115.90 करोड़ रुपये की संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है.

मुंगेर में एक और सड़क पर खर्च होंगे 87.63 करोड़

सात निश्चय-2 के तहत मुंगेर में एक और सड़क का निर्माण होगा. रनगांव-भागलपुरा पथ से धौनी होते हुए बिराय तक सड़क बनाई जाएगी. इसके लिए 87.63 करोड़ रुपये की संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है.

पोषण कार्यक्रम के तहत खाद्य उत्पादों की आपूर्ति

कैबिनेट ने पोषण कार्यक्रम के तहत खाद्य उत्पादों की आपूर्ति से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है. बैठक में इसके अलावा अन्य विभागों के कई प्रस्तावों पर भी सहमति बनी है.

Also Read: CM के प्रधान सचिव पद से हटे दीपक कुमार, अब सम्राट प्रशासन ने दी नई जिम्मेदारी, जानें क्यों अहम है यह बदलाव

The post बिहार कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: हरित हाइड्रोजन नीति को मंजूरी, 21644 घरों को ग्रिड से जोड़ा जाएगा, संग्रहालयों में 35 पदों पर होगी भर्ती appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top