रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में एक बातचीत शुरू तो बिल्कुल सामान्य तरीके से हुई, लेकिन अगले ही पल माहौल ऐसा बदला कि सभी की नजरें करण पटेल और स्वरा भास्कर पर टिक गईं. बात सिर्फ एक-दूसरे के काम तक रहती तो शायद मामला यहीं खत्म हो जाता, लेकिन करण के एक सवाल और स्वरा के जवाब के बाद बहस ने ऐसा मोड़ लिया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों के बीच संभाजी महाराज से लेकर राम मंदिर तक का मुद्दा पहुंच गया? इस पूरे क्लैश का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
मैंने आपका काम नहीं देखा, सिर्फ विवाद देखे हैं
शो के दौरान बात तब शुरू हुई जब करन पटेल ने स्वरा भास्कर से साफ कह दिया कि उन्होंने कभी स्वरा का काम नहीं देखा है. करन ने कहा, “मैंने आपका काम तो नहीं देखा है, लेकिन मैंने आपको कुछ विवादों में जरूर देखा है.”
इस पर स्वरा ने इतराते हुए पलटवार किया, “तब तो आप मेरे फैन बन गए होंगे.” स्वरा के इस जवाब पर करन पटेल का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया.
रोजी-रोटी के लिए अपनों की ही बुराई करने वालों पर दया आती है
स्वरा की बात का मुंहतोड़ जवाब देते हुए करन पटेल ने कहा, “ऐसा बिल्कुल नहीं है. मुझे आप जैसे लोगों पर सचमुच दया आती है, जिन्हें सिर्फ अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए अपनों की ही बुराई करनी पड़ती है.”
स्वरा ने जब अपने बचाव में कहा कि लोग सच देर से समझते हैं, तो करन पटेल ने उन्हें हिंदुस्तान के इतिहास और संभाजी महाराज का वो खौफनाक सच याद दिलाया जिसे सुनकर सबकी रूह कांप गई.
संभाजी महाराज की आंखें निकाल ली गईं, औरंगजेब के आगे नहीं झुके
करन पटेल ने दहाड़ते हुए कहा, “सच? छत्रपति संभाजी महाराज की आंखें निकाल ली गई थीं. उन्हें दिनों तक प्रताड़ित किया गया. औरंगजेब ने उनसे इस्लाम स्वीकार करने को कहा था. उन्होंने दहाड़ कर कहा था कि अगर तुम अपनी बेटी भी मुझे दे दो, तब भी नहीं. इसी तरह हम आज बचे हैं. हम आपके जैसे अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकते, जो हमारी विरासत को समझते तक नहीं.”
करन की इस बात पर स्वरा भास्कर ने अपना ज्ञान झाड़ते हुए कहा कि इससे तो बेहतर होता कि हिंदुस्तानीय इन सब चीजों के बजाय स्कूल बनाने के बारे में सोचते.
45 एकड़ में बने इंदिरा मेमोरियल का जश्न मनाते हो और राम मंदिर से नफरत
स्वरा के स्कूल वाले बयान पर करन पटेल ने जो पलटवार किया, उसने पूरे शो में सन्नाटा खींच दिया. करन ने स्वरा को लताड़ते हुए कहा, “जो लोग 45 एकड़ में बने इंदिरा गांधी मेमोरियल का जश्न मनाते हैं और 2 एकड़ में बने राम मंदिर से नफरत करते हैं, उन्हें दूसरों को ज्ञान या लेक्चर नहीं देना चाहिए.” करन पटेल के इस करारे जवाब के बाद स्वरा भास्कर पूरी तरह खामोश हो गईं और बहस का यह वीडियो अब इंटरनेट पर बवाल काट रहा है.
ये भी पढ़ें: 10 लाख से शुरुआत और फिर 300 करोड़ की भयंकर तबाही, ‘हनुमान अंश’ के तूफान में उड़े बॉलीवुड के कई नामचीन धुरंधर
ये भी पढ़ें: Govinda के बचाव में उतरीं Kubbra Sait, अफेयर की उड़ती अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, सरेआम लगाई लताड़
The post राम मंदिर पर चुप्पी और इंदिरा मेमोरियल पर डांस…’ Swara भास्कर के ‘सेक्युलरिज्म’ पर करन पटेल का वार appeared first on Naya Vichar.