Hot News

बिना एसी और कूलर के भी ठंडा रहेगा कमरा, आज ही अपनाकर देखें ये आसान उपाय

Summer Hacks: गर्मियों का मौसम आ चुका है और ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी हमें घर के बाहर ही नहीं, बल्कि कई बार अपने घर के अंदर भी महसूस होती है. बाहर की तेज धूप और बंद कमरा मिलकर ऐसा माहौल बना देते हैं कि अपने ही कमरे में थोड़ी देर बैठना भी मुश्किल हो जाता है. भले ही पंखा चल रहा हो, फिर भी गर्मी से राहत नहीं मिलती. ऐसे में हम सोचते हैं कि कूलर या एसी खरीद लेना ही सही होगा, लेकिन यह हर किसी के लिए संभव नहीं होता. अगर आप भी गर्मी से परेशान हैं और आपके पास एसी या कूलर खरीदने का बजट नहीं है, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. यहां हम आपको कुछ आसान और काम के उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने कमरे को काफी हद तक ठंडा और आरामदायक बना सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इन उपायों के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

खिड़कियों और पर्दों का करें सही इस्तेमाल

गर्मी के दिनों में दोपहर के समय सूरज की रोशनी कमरे को अंदर से भी पूरी तरह से गर्म कर देती है. ऐसे में इस समस्या से शिशु के लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप खिड़कियों को बंद रखें और मोटे या हल्के रंगों के पर्दों का इस्तेमाल करें. जब आप ऐसा करते हैं तो कमरे के अंदर धूप कम आती है जिससे कमरा गर्म भी कम होता है. इसके अलावा सुबह और शाम के समय कमरे के अंदर ठंडी हवा को आने का मौका भी दें. जब आप ऐसा करेंगे तो कमरे के अंदर फ्रेश हवा भी आ सकेगी.

ये भी पढ़ें: सुबह की ये 5 आदतें बना सकती हैं आपके पूरे दिन को आसान और स्ट्रेस फ्री, बेहतर जिंदगी चाहिए तो जान लें

पंखे के साथ बर्फ का इस्तेमाल करें

अगर आपके पंखे से गर्म हवा आ रही है, तो आपको उसके सामने एक बर्फ से भरा बर्तन या फिर एक ठंडे पानी की बाल्टी रखनी चाहिए. पंखे से निकलने वाली हवा जब इस बर्फ या बाल्टी से टकराएगी, तो वह भी ठंडा होगा पूरे कमरे में फैल जाएगी. यह तरीका भले ही आपको छोटा लगे लेकिन आपके कमरे को ठंडा करने के लिए काफी काफी कारगर साबित हो सकती है. यह तरीका बिना पैसे खर्च किये आपको राहत दिला सकता है.

कमरे में कम सामान रखना शुरू करें

जब आप कमरे में ज्यादा चीजें रखते हैं तो वह जल्दी गर्म हो जाती है. ऐसे में आपको हैवी फर्नीचर, बेकार की चीजें और हद से ज्यादा कपड़ों को रखने से बचना चाहिए. इस तरह की चीजें कमरे में गर्मी को रोककर रखने का काम करते हैं. अपने कमरे को हमेशा साफ और खुला हुआ रखना शुरू कर दें. कमरे में जितनी जगह खाली रहेगी, हवा उतनी ही अच्छी तरह से कमरे में घूमकर उसे ठंडा बनाने में मदद करेगी.

ये भी पढ़ें: जल्दबाजी या वजन घटाने के लिए स्किप कर देते हैं ब्रेकफास्ट? जानें किस तरह यह आदत बिगाड़ देती है आपकी सेहत

रात में फर्श पर पानी का पोछा लगाएं

पुराने समय में लोग गर्मियों के दिनों में अपने कमरे को ठंडा करने के लिए रात के समय फर्श पर पानी से पोछा लगाते थे. यह तरीका आज के समय में भी उतना ही कारगर साबित हो सकता है. शाम या फिर रात के समु अपने कमरे की फर्श को ठंडे पानी से पोछा लगाएं ताकि टेम्परेचर कम हो जाए.

बल्ब और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स बंद रखें

अगर आपके कमरे में बल्ब, टीवी, कंप्यूटर या फिर इस तरह के इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स हैं तो, इनकी वजह से भी कमरे में गर्मी बढ़ सकती है. अगर आपको इन चीजों को जरूरत नहीं है, तो इन्हें बंद करके रखने में ही आपको भलाई है. खासतौर पर जब बात आती है पीले बल्ब की तो ये नॉर्मल एलईडी से ज्यादा गर्मी छोड़ते हैं.

ये भी पढ़ें: बिना जिम जाए फिट रहना चाहते हैं? रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें प्लैंक और शरीर में देखें जबरदस्त बदलाव

The post बिना एसी और कूलर के भी ठंडा रहेगा कमरा, आज ही अपनाकर देखें ये आसान उपाय appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top