Hot News

सीएम बनते ही सम्राट चौधरी का एक्शन शुरू, कई सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

Bihar IAS Transfer: बिहार में सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद पहली बार बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. रविवार, 26 अप्रैल को राज्य प्रशासन ने कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. इस कदम को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कामकाज में तेजी लाने के तौर पर देखा जा रहा है.

राजभवन में बदली जिम्मेदारी, गोपाल मीणा बने सचिव

जारी आदेश के अनुसार, राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंगथू (1997 बैच) को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का नया प्रधान सचिव बनाया गया है. वहीं, उनकी जगह गोपाल मीणा (2007 बैच) को राज्यपाल का सचिव नियुक्त किया गया है. गोपाल मीणा इससे पहले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सचिव थे. उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

मो. सोहैल को सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी

प्रशासनिक बदलाव के तहत मो. सोहैल (2007 बैच) का भी तबादला किया गया है. उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग, पटना में सचिव बनाया गया है. वे भी अपने अतिरिक्त प्रभार के रूप में जांच आयुक्त की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे.

लखीसराय को मिला नया जिलाधिकारी

कृषि विभाग में विशेष सचिव रहे शैलेंद्र कुमार (2013 बैच) को लखीसराय का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. उन्हें जिला दंडाधिकारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में जिले के प्रशासनिक कामकाज में सुधार और तेजी आएगी.

कामकाज में तेजी लाने की कोशिश

राज्य प्रशासन के इस फैसले को प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए पदों का कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रशासनिक स्तर पर बदलाव लाकर विकास कार्यों को गति दी जाए.

Also Read: बिहार में चलेगा बुलडोजर, एक्शन में CM सम्राट चौधरी, बोले- प्रशासनी जमीन पर बने सभी अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त

The post सीएम बनते ही सम्राट चौधरी का एक्शन शुरू, कई सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top