Hot News

UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

UAE Etihad Airways: इन कर्मचारियों को तुरंत यूएई छोड़ने का आदेश दिया गया है. यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के रिश्तों में तनाव है और यूएई ने पाकिस्तान से अपना 3 अरब डॉलर (करीब 28,000 करोड़ रुपये) का कर्ज वापस मांगा है.

बिना नोटिस और एचआर प्रक्रिया के कार्रवाई

सीएनएन-न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, एतिहाद एयरवेज ने इन कर्मचारियों को निकालने में काफी जल्दबाजी दिखाई और किसी भी कॉर्पोरेट नियम का पालन नहीं किया गया. आमतौर पर किसी बड़ी कंपनी से कर्मचारी को निकालते समय जो कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाती है, उसे यहाँ नजरअंदाज किया गया. इस अचानक हुई कार्रवाई ने वहां रह रहे अन्य विदेशी नागरिकों और पाकिस्तानी समुदाय के बीच डर का माहौल बना दिया है.

इमिग्रेशन ऑफिस बुलाकर थमाया देश छोड़ने का फरमान

सीएनएन-न्यूज18 के सूत्रों ने बताया कि इन कर्मचारियों को कंपनी के एचआर (HR) विभाग ने कोई जानकारी नहीं दी थी. इसके बजाय, उन्हें सीधे इमिग्रेशन ऑफिस बुलाया गया और अगले 48 घंटों के भीतर यूएई छोड़ने का लिखित आदेश दे दिया गया. निकाले गए लोगों में कई सीनियर प्रोफेशनल्स भी शामिल हैं, जिनमें से एक व्यक्ति तो पिछले 20 सालों से इस एयरलाइन में अपनी सेवाएं दे रहा था. केवल 2 दिन का समय मिलने की वजह से ये लोग अपने पैसे और परिवार की शिफ्टिंग को लेकर परेशान हैं.

एतिहाद एयरवेज ने साधी चुप्पी

फिलहाल एतिहाद एयरवेज ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. हालांकि एयरलाइन सेक्टर में छंटनी होना आम बात है, लेकिन जिस तरह से इमिग्रेशन अथॉरिटी को शामिल कर तुरंत देश से बाहर जाने का आदेश दिया गया है, उससे एक्सपर्ट्स इसे केवल कंपनी का फैसला नहीं मान रहे हैं. पारदर्शिता की कमी की वजह से इस मामले में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

बिगड़ते कूटनीतिक रिश्तों का असर

सीएनएन-न्यूज18 के विशेषज्ञों का मानना है कि यह केवल लेबर या नौकरी का मामला नहीं है, बल्कि यह पाकिस्तान और यूएई के बीच ठंडे होते रिश्तों का बड़ा संकेत है. अबू धाबी का यह कड़ा रुख पाकिस्तान के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है, क्योंकि पाकिस्तान की वित्तीय स्थिति काफी हद तक विदेशों में काम करने वाले अपने नागरिकों द्वारा भेजे गए पैसों पर टिकी है.

ये भी पढ़ें: हिंदुस्तान एक सिग्नेचर से रिलीज कर सकता है, लेकिन हम नहीं… पाकिस्तानी मंत्री ने तेल संकट पर खोली अपने देश की पोल

पाकिस्तान की बढ़ती आर्थिक मुश्किलें

पाकिस्तान लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और उसे बार-बार बाहरी देशों से मदद लेनी पड़ रही है. जानकारों के अनुसार, इस तरह की घटनाएं दिखाती हैं कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की स्थिति कमजोर हो रही है. अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर होने की वजह से पाकिस्तान अब कूटनीतिक मोर्चे पर भी पिछड़ता जा रहा है, जिसका सीधा नुकसान वहां के आम नागरिकों को उठाना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान में कैंब्रिज इंटरनेशनल का पेपर लीक, लगातार तीसरे साल घटी घटना, यूनिवर्सिटी ने बिठाई जांच

The post UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top