Hot News

LPG के दाम बढ़े, कांग्रेस ने कहा- मोदी की वसूली जारी

कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र प्रशासन पर तीखा हमला बोला और पीएम मोदी को “Inflation Man Modi” कहा. पार्टी ने आरोप लगाया कि कमर्शियल LPG के दाम बार-बार बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे कारोबारियों पर बोझ बढ़ रहा है. 993 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने कहा कि इससे महंगाई और बढ़ेगी और बिजनेस पर दबाव पड़ेगा.

कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि “Inflation Man Modi” फिर सक्रिय हो गए हैं. आज कमर्शियल सिलेंडर ₹993 महंगा हो गया. पार्टी ने आरोप लगाया कि पिछले 4 महीनों में मोदी प्रशासन ने लगातार कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं.

मोदी की वसूली जारी है : कांग्रेस

कांग्रेस ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि 1 जनवरी  से 1 मई के बीच कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम कुल ₹1,518 बढ़ चुके हैं. पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि अभी साल के 8 महीने बाकी हैं और “मोदी की वसूली” जारी है. यह बयान उस समय आया है जब कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹993 बढ़ाकर दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर की कीमत ₹3,071.50 कर दी गई है.

यह भी पढ़ें : कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 993 रुपये बढ़े, जानें घरेलू गैस सिलेंडर का हाल

The post LPG के दाम बढ़े, कांग्रेस ने कहा- मोदी की वसूली जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top