Hot News

‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन कितनी की कमाई? दोपहर 2 बजे तक के आंकड़े आए सामने

Raja Shivaji Box Office Collection Day 1: फिल्म ‘राजा शिवाजी’ आज रिलीज हो गई है. रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वह खुद छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. मूवी में संजय दत्त, जेनेलिया देशमुख, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, ​​भाग्यश्री, फरदीन खान अहम किरदार निभा रहे हैं. सलमान खान का कैमियो भी चर्चा में है. पहले दिन मूवी कितने करोड़ की कमाई कर सकती है, यहां जानिए.

एडवांस बुकिंग में बनाया नया रिकॉर्ड

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘राजा शिवाजी‘ ने एडवांस बुकिंग में करीब 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया, जो किसी भी मराठी फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है. सिर्फ मराठी वर्जन ने ही लगभग 3 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स हासिल कर ली थी. महाराष्ट्र में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला.

पहले दिन की कमाई ने बढ़ाई उम्मीदें

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन फिल्म करीब ‘राजा शिवाजी’ करीब 2,793 शो में रिलीज हुई. अभी तक इसने 3.88 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. हिंदुस्तान में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 4.58 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 3.88 करोड़ हो गया है. ये नंबर्स 2 बजे के है. हालांकि यह शुरुआती आंकड़े हैं और फाइनल कलेक्शन अभी आना बाकी है. लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म आने वाले दिनों में और तेज रफ्तार पकड़ सकती है.

मल्टी-लैंग्वेज रिलीज से मिलेगा फायदा

फिल्म सिर्फ मराठी में ही नहीं, बल्कि हिंदी और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज की गई है. अगर इन वर्जन को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो फिल्म आसानी से डबल डिजिट ओपनिंग हासिल कर सकती है. महाराष्ट्र डे के मौके पर 1 मई को रिलीज होने का भी फिल्म को पूरा फायदा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इस दिन छुट्टी होने की वजह से थिएटर्स में दर्शकों की संख्या बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें- X यूजर्स ने ‘राजा शिवाजी’ को बताया धमाकेदार, सलमान खान का कैमियो बना सरप्राइज फैक्टर

The post ‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन कितनी की कमाई? दोपहर 2 बजे तक के आंकड़े आए सामने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top