Hot News

RR vs DC: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

RR vs DC: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है. आरआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. फैंस को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की बैटिंग पहले देखने को मिलेगी. पॉइंट टेबल में आरआर 9 में से 6 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है, जबकि दिल्ली 8 में से 3 जीत के साथ सातवें नंबर पर दिल्ली के पास एक बड़ी जीत दर्ज कर टेबल में ऊपर चढ़ने का मौका है. जबकि आरआर आज का मुकाबला जीतकर दूसरे नंबर पर पहुंचने के प्रयास में होगा. कुल मिलाकर फैंस एक रोमांचक और हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद कर रहे हैं.

बिश्नोई की टीम में वापसी

टॉस जीतने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, ‘हम पहले बैटिंग करेंगे. मुझे लगता है कि यह जयपुर का आम विकेट नहीं है. यह थोड़ा सूखा है; हमने कल यह देखा था और उससे एक दिन पहले पिच थोड़ी तेज थी. उम्मीद है कि आखिर में यह थोड़ी धीमी हो जाएगी, इसीलिए हम पहले बैटिंग कर रहे हैं. हर कोई आगे बढ़कर जिम्मेदारी ले रहा है. यही हमारा मंत्र रहा है, जैसा कि मैं कह रहा था, हम 40 ओवर तक पूरी तरह से सही क्रिकेट नहीं स्पोर्ट्स पा रहे थे. उम्मीद है कि जैसे-जैसे टूर्नामेंट अपने अहम पड़ाव पर पहुंचेगा, हम इस कमी को दूर कर पाएंगे. आज एक और शानदार प्रदर्शन और फिर हम कुछ दिनों के लिए आराम कर सकते हैं. बिश्नोई टीम में वापस आए हैं और शुभम मुख्य टीम में शामिल हुए हैं.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (w), रियान पराग (c), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा.

डीसी की टीम में 3 बदलाव

टॉस के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल, ‘स्टार्क स्पोर्ट्स रहे हैं, चमीरा नहीं स्पोर्ट्स रहे हैं. पथुम स्पोर्ट्स रहे हैं, जिसका मतलब है कि डेविड मिलर बाहर बैठेंगे. अशोक शर्मा टीम में हैं, तो कुल तीन बदलाव हुए हैं. हमारी टीम में तीन बदलाव हैं, विकेट अच्छा दिख रहा है और हम चेज करने में खुश हैं. बेसिक्स पर वापस लौटना जरूरी है. चीजों को बदलने के लिए आपको वर्तमान में रहना होगा, पॉजिटिव चीजों पर फोकस करना होगा. एटीट्यूड और बॉडी लैंग्वेज बहुत जरूरी हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI

KL राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन.

ये भी पढ़ें:

Video: कोई पर्सनली मुझे कुछ बोलता है तो…वैभव सूर्यवंशी ने प्रफुल्ल हिंगे को दिया बल्ले से जवाब

‘100 रुपये लगेंगे तभी मिलेगी फोटो’, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने नन्हे फैंस के साथ किया प्रैंक

The post RR vs DC: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top