Bridge Collapses: शुक्रवार को जम्मू के बंतलाब इलाके में एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा अचानक ढह गया. हादसे में कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया. पूर्व सरपंच राजदेव सिंह ने बताया कि कुल छह मजदूर मलबे में फंसे थे, जिनमें से दो को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि चार अभी भी फंसे हुए हैं. उन्होंने बताया कि मौके पर सुरक्षा बलों के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं.
#WATCH | J&K: An under-construction portion of a bridge collapsed in Bantalab area of Jammu. A few labourers are reported to be trapped here. Rescue operation is underway. More details awaited. pic.twitter.com/xZrhKqGZip
— ANI (@ANI) May 1, 2026
पुराने पुल की नींव कमजोर होने की आशंका
घटनास्थल पर विधायक श्यामलाल शर्मा भी मौजूद हैं. घटना को लेकर उन्होंने बताया कि यह पुल पुराना है, जिसकी नींव पहले से खुली हुई थी. उन्होंने कहा कि इसी कारण इसके पुनर्निर्माण और मजबूती के लिए टेंडर जारी किया गया था और काम चल रहा था. उन्होंने आशंका जताई कि खुदाई के दौरान ऊपर से आने वाले कंपन और किसी वाहन की आवाजाही के कारण यह हादसा हुआ होगा. फिलहाल चार मजदूर अभी भी मलबे में फंसे हैं और बचाव कार्य तेजी से जारी है.
Also Read: मध्यप्रदेश: बरगी डैम में क्रूज पर रोक, सीएम ने हादसे की जांच के दिये आदेश, रेस्क्यू करने वालों को मिलेगा सम्मान
The post जम्मू में निर्माणाधीन पुल गिरा, कई मजदूर दबे, जारी है रेस्क्यू appeared first on Naya Vichar.