Hot News

आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने केएल राहुल

KL Rahul : जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार रात राजस्थान रॉयल्स पर जबरदस्त तरीके से 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में केएल राहुल प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए और उन्होंने इस मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की.

200 छक्के लगाने वाले पहले हिंदुस्तानीय ओपनर बने केएल राहुल

राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए और दिल्ली के सामने 226 रन का टारगेट रखा. इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले के दौरान केएल राहुल आईपीएल के इतिहास में 200 छक्के लगाने वाले पहले हिंदुस्तानीय ओपनर बने. इस मैच में राहुल ने 40 गेंदों में 75 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के और छह चौके शामिल हैं. एक ओपनर के तौर पर 112 मैचों में, राहुल ने 50.01 के शानदार एवरेज से 4,851 रन बनाए हैं, जिसमें 141.38 की स्ट्राइक रेट है. आईपीएल के इतिहास में उनके नाम छह सेंचुरी और 39 फिफ्टी, 433 बाउंड्री और 203 छक्के शामिल हैं.

डेविड वॉर्नर और क्रिस गेल की टीम में शामिल हुए केएल राहुल

एक ओपनर के तौर पर 200 छक्के लगाने वाले राहुल तीसरे ओपनर बने हैं. उनसे पहले इस मुकाम तक पहुंचने वाले खिलाड़ी हैं- डेविड वॉर्नर और क्रिस गेल. गेल 326 छक्कों के साथ इस लिस्ट में सबसे आगे हैं, जबकि वॉर्नर ने टूर्नामेंट के इतिहास में ओपनर के तौर पर 210 छक्के लगाए थे. आईपीएल के इतिहास में दिल्ली ने यह सबसे बड़ा रन-चेज किया है. मैच के 5 गेंद शेष रहते हुए ही दिल्ली की टीम ने मैच अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ दिल्ली की टीम प्वाइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर है, जबकि राजस्थान अपने 10 मैचों में से छह जीत के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें : RR vs DC: हार के बाद डबडबा गईं रियान पराग की आंखें

RR vs DC: राहुल और निसांका का पचासा, DC ने RR को 7 विकेट से हराया

The post आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले पहले हिंदुस्तानीय ओपनर बने केएल राहुल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top