Hot News

दिल्ली कैपिटल्स के नये हीरो बने आशुतोष शर्मा कहा- टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाना अच्छा लगता है

RR vs DC 2026 : राजस्थान रॉयल्स द्वारा दिए गए टारगेट को दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को पांच गेंद शेष रहते ही पूरा कर लिया और एक बेहतरीन जीत दर्ज की. इस जीत के बाद मैच के फिनिशर दिल्ली के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने कहा कि वे आईपीएल में फिनिशर की भूमिका निभाने का आनंद ले रहे हैं और टीम की जीत में योगदान देकर उन्हें बहुत खुशी होती है.

फिनिशर की भूमिका निभाने में अच्छा लग रहा है : आशुतोष

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से पराजित किया. इस मैच में दिल्ली के बैटर आशुतोष ने 15 गेंदों में 25 रन बनाए और फिनिशर की भूमिका अच्छी तरह से निभाई. इस जीत से उनकी टीम ने लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज की है. मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए आशुतोष ने कहा कि मुझे अपनी टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाकर अच्छा लगता है. टीम ने इन परिस्थितियों में मुझ पर भरोसा किया है और मुझे ऐसे मौकों पर स्पोर्ट्सना पसंद है. मुझे हमेशा लगता है कि जब तक मैं क्रीज पर हूं, टीम को जीत दिला सकता हूं. मैं अपने इस विश्वास को कायम रखना चाहता हूं.

राजस्थान रॉयल्स पर दिल्ली ने कसी लगाम

दिल्ली के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और काइल जैमीसन ने राजस्थान के युवा बल्लेबाजों वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पर अंकुश लगा दिया और उन्हें महज 4 और 6 रन के स्कोर पर चलता कर दिया. हालांकि इस मैच में राजस्थान की ओर से रियान पराग, ध्रुव जुरेल और डोनोवन फरेरा ने अच्छी बैटिंग की और क्रमश: 90,42 और 47 रन बनाए. टारगेट का पीछा करने की प्लानिंग पर आशुतोष ने कहा कि हमारे सामने 226 रन का लक्ष्य था. केएल राहुल और पथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. आशुतोष ने कहा कि टी20 क्रिकेट में बहुत कुछ पहले विकेट की साझेदारी और पावरप्ले पर निर्भर करता है. हमारे ओपनर बल्लेबाजों ने बहुत अच्छी शुरुआत दी. इसी वजह से हम पूरे मैच में बने रहे और आखिर में जीत हासिल कर सके.

ये भी पढ़ें :

The post दिल्ली कैपिटल्स के नये हीरो बने आशुतोष शर्मा कहा- टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाना अच्छा लगता है appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top