Hot News

गढ़वा में बिना डॉक्टर हो रहे थे ऑपरेशन, पैसों के लालच में मरीजों की जान से खिलवाड़ 

गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट 

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के चिनिया रोड स्थित आशा किरण अस्पताल में जो चल रहा था, वह इलाज नहीं बल्कि मरीजों की जिंदगी के साथ सरेआम खिलवाड़ है. सदर एसडीएम संजय कुमार की छापेमारी में एक ऐसी डरावनी हकीकत सामने आई, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर से सवालिया निशान लगा दिया हैं. अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर चालू था, मरीज भर्ती थे, लेकिन उन्हें भगवान भरोसे छोड़कर पूरा डॉक्टर स्टाफ मौजूद नहीं थे. 

एसडीएम की जांच में हुआ खुलासा 

एसडीएम की जांच में खुलासा हुआ कि अस्पताल केवल कागजों पर चल रहा है. जिस डॉक्टर के नाम पर अस्पताल का रजिस्ट्रेशन है, वे श्री वंशीधर नगर उंटारी ट्रॉमा सेंटर में प्रशासनी सेवा दे रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि बिना किसी विशेषज्ञ चिकित्सक के ही अस्पताल में सर्जरी की जा रही थी. कुछ रुपए  के लालच में मरीजों को ऐसी स्थिति में रखा गया था जहां उनकी जान को खतरा हो सकता था.

अस्पताल में भारी अनियमितताएं

एसडीएम को जांच के दौरान अस्पताल में भारी अनियमितताएं मिलीं, जो इस प्रकार हैं लेटर पैड पर ‘बी. कुमार’ और ‘एम. सिंह’ जैसे संदिग्ध नाम लिखे थे, जिनकी डिग्रियों का कोई अता-पता नहीं है. फरवरी के बाद से अस्पताल ने कोई रिकॉर्ड ही नहीं रखा कि कितने मरीज आए और उनका क्या हुआ. अस्पताल के भीतर चल रही दवा दुकान के पास भी कोई वैध लाइसेंस नहीं था.

बिना डॉक्टर सर्जरी, अस्पताल में भारी लापरवाही, कार्रवाई के निर्देश 

अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर पूरी तरह अव्यवस्थित था और वहां कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था. सर्जरी करा चुके मरीज वहां भर्ती थे, लेकिन उनकी देखभाल के लिए कोई योग्य चिकित्सक मौजूद नहीं था. एसडीएम ने कहा कि यह सिर्फ नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि आपराधिक लापरवाही है. मरीजों की सुरक्षा के साथ ऐसा खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत इस अस्पताल पर कठोरतम कार्रवाई के लिए सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया है. एसडीएम की इस कार्रवाई के बाद गढ़वा के उन निजी अस्पतालों में खलबली मच गई है जो नियमों को तोड़कर क्लिनिक चला रहे हैं. प्रशासन के इस खुलासे के बाद अब शहर के लोग भी निजी अस्पतालों की कार्यशैली को लेकर आक्रोशित हैं.

यह भी पढ़ें: चतरा में दर्दनाक हादसा: नवादा गांव में कुएं में गिरने से स्त्री की मौत, पटवन के दौरान फिसला था पैर

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में गैंगवार की आहट: धातकीडीह के गामा होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाग रहे दो हमलावर गिरफ्तार

The post गढ़वा में बिना डॉक्टर हो रहे थे ऑपरेशन, पैसों के लालच में मरीजों की जान से खिलवाड़  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top