Video : आंध्र प्रदेश के तिरुमला में टीवीके प्रमुख विजय की जीत पर फैंस ने जश्न मनाया. फैंस ने मंदिर परिसर के अंदर 116 नारियल फोड़कर खुशी जताई और पार्टी की जीत को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. इसका वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि जमीन पर नारियल का ढेर पड़ा हुआ है. फैंस एक-एक करके नारियल को उठा रहे हैं और जमीन पर पटककर तोड़ रहे हैं. आप भी देखें ये वीडियो.
VIDEO | Tirumala, Andhra Pradesh: Fans of TVK chief Vijay celebrate the party’s victory in Tamil Nadu assembly elections by breaking 116 coconuts inside the temple premises.#TVK #Vijay #TamilNaduElectionResults2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/n3NQDo1saa
— Press Trust of India (@PTI_News) May 5, 2026
तमिलनाडु में विजय की टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
एक्टर से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके ने 4 मई को तमिलनाडु के चुनावी इतिहास में एक तरह का रिकॉर्ड बनाते हुए सत्तारूढ़ डीएमके और उसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को उनके कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र में करारी शिकस्त दी. इसके बाद टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. वहीं, AIADMK तीसरे स्थान पर रही. 1967 में राज्य में पहली गैर-कांग्रेसी प्रशासन के सत्ता में आने के बाद से यह पहली बार है, जब दो द्रविड़ दलों के अलावा कोई अन्य पार्टी चुनाव में विजयी हुई.
यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में विजय की टीवीके बनी सबसे बड़ी पार्टी, बधाई देने पहुंचे ज्योतिष राधन पंडित, चुनाव से पहले दी थी सलाह
The post Video : 116 नारियल फोड़कर टीवीके प्रमुख विजय की जीत का जश्न, देखें खास सेलिब्रेशन का वीडियो appeared first on Naya Vichar.

