Bihar Cabinet Expansion: बिहार में नई प्रशासन के गठन के बाद अब कैबिनेट का विस्तार होना है. 7 मई को कई मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे. गांधी मैदान में भव्य समारोह की तैयारी की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पटना के गांधी मैदान वाले इलाके को हाई-सिक्योरिटी जोन में बदला गया है. समारोह स्थल को चार हिस्सों में बांटा जाएगा.
गांधी मैदान के आस-पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
इसके साथ ही एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. खासकर पीएम मोदी के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से टाइट रहेगी. बताया जा रहा है कि करीब 3000 जवान गांधी मैदान और इसके आस-पास के इलाके में तैनात रहेंगे. इसके साथ ही चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रहेगी. गांधी मैदान में करीब डेढ़ लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है.
इन बड़े नेताओं के आने की चर्चा
संभावना जताई जा रही है कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जेपी नड्डा और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हो सकते हैं. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बीजेपी के साथ-साथ जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता भी तैयारियों में अभी से ही जुट गए हैं.
बीजेपी ऑफिस में हो रही है बैठक
जानकारी के मुताबिक, आज बीजेपी कार्यालय में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई है. इस बैठक में कई विधायक, एमएलसी और पार्टी के नेता शामिल हैं. इस तरह से गांधी मैदान में कैबिनेट विस्तार को लेकर पटना जिला प्रशासन की ओर से जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. पीएम मोदी के आगमन को देखते हुए गांधी मैदान में हेलीपैड भी बनाए जा रहे हैं.
Also Read: दानकुनी-आनंद विहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बिहार के इस जिले में होगा स्टॉपेज
The post हाई-सिक्योरिटी जोन में बदला गांधी मैदान, 3000 जवान होंगे तैनात, बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी appeared first on Naya Vichar.

