Hot News

मुंगेर पहुंचे सीएम सम्राट, तिरुपति बालाजी का लिया आशीर्वाद, विक्रमशिला पुल का करेंगे हवाई सर्वे

Samrat Chaudhary: सीएम सम्राट चौधरी ने आज मुंगेर जिले में तिरुपति बालाजी के दर्शन किए. ज्योति मंदिर में रखी गई बालाजी की मूर्ति आंध्र प्रदेश से ही लाई गई है. इसके साथ ही वे CM योग आश्रम में आयोजित किए गए पदार्पण दिवस समारोह में शामिल भी हुए. इस दौरान सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे.

विक्रमशिला पुल का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश से लाई गई बालाजी की मूर्ति को जिले के पोलो मैदान में रखा जाएगा. यहां आम लोग मूर्ति का दर्शन करेंगे. इसके साथ ही भव्य लेजर लाइट और ड्रोन शो का भी आयोजन किया जाएगा. बताया जा रहा है कि सीएम सम्राट चौधरी आज ही विक्रमशिला पुल का भी हवाई सर्वे करेंगे. रविवार की आधी रात पुल का एक हिस्सा गंगा नदी में समा गया था.

मुंगेर में सीएम को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुंगेर पहुंचने पर हवाई अड्डे पर प्रशासनिक अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था. साथ ही हवाई अड्डे पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया था. इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे. सीएम सम्राट चौधरी आज ही खगड़िया भी जायेंगे.

गयाजी में वियतनाम के राष्ट्रपति का सीएम ने किया था स्वागत

इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गयाजी पहुंचे थे. यहां उन्होंने वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया था. स्वागत के दौरान बिहार के राज्यपाल सैयद अत हसनैन भी मौजूद रहे. एयरपोर्ट पर पूरे प्रोटोकॉल के साथ राष्ट्रपति का अभिनंदन किया गया. वियतनाम के राष्ट्रपति तीन दिवसीय हिंदुस्तान दौरे पर हैं. इसी क्रम में वे बिहार पहुंचे है. आज टो लाम गयाजी एयरपोर्ट से सीधे बोधगया पहुंचे है, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया.

(मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट)

Also Read: अहमदाबाद-पटना अमृत हिंदुस्तान एक्सप्रेस का भागलपुर तक होगा विस्तार, रेल मंत्री ने दिया ये आदेश

The post मुंगेर पहुंचे सीएम सम्राट, तिरुपति बालाजी का लिया आशीर्वाद, विक्रमशिला पुल का करेंगे हवाई सर्वे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top