Hot News

राजस्थान जेल प्रहरी का फाइनल रिजल्ट जारी, राम अवतार को Rank 1, देखें टॉपर्स लिस्ट

RSSB Jail Prahari Final Result 2026: राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने आखिरकार जेल प्रहरी भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार प्रतियोगिता काफी कड़ी रही, लेकिन राम अवतार ढांडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रैंक 1 हासिल किया है. रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है, जिससे उम्मीदवार अब अपनी स्थिति साफ तौर पर देख सकते हैं.

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 803 पदों को भरा जाना था. इसमें नॉन टीएसपी एरिया के लिए 759 पद और टीएसपी एरिया के लिए 44 पद शामिल हैं. वहीं फाइनल सेलेक्शन में नॉन टीएसपी कैटेगरी में 909 और टीएसपी कैटेगरी में 53 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. इससे साफ है कि चयन प्रक्रिया में मेरिट और रिजर्व लिस्ट दोनों को ध्यान में रखा गया है.

RSSB Jail Prahari Final Result 2026: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Jail Prahari Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट का पीडीएफ फाइल खुलेगा.
  • उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें.
  • अगर आपका नंबर लिस्ट में है, तो आप सेलेक्ट हो चुके हैं.

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी था. इसके अलावा फिजिकल टेस्ट भी अहम हिस्सा रहा. पुरुष उम्मीदवारों को 5 किलोमीटर दौड़ 25 मिनट में और स्त्री उम्मीदवारों को 35 मिनट में पूरी करनी थी.

देखें टॉपर्स लिस्ट

क्रम संख्या नाम पिता का नाम NET
1 राम अवतार ढांडा रामचंद्र ढांडा 369.678
2 अशोक बिश्नोई धन्ना राम 365.221
3 अंकित प्रजापत राम लाल प्रजापत 363.192
4 आशुतोष प्रजापत रामलक्ष्मण प्रजापत 363.151
5 विकास बुधराम 362.637
6 खुसीराम धाकर सुखलाल धाकर 362.626
7 पंकज कुमार ओमप्रकाश 358.336
8 सचिन विजयपाल 358.076
9 श्रीराम धनाराम 357.301
10 गगनदीप सिंह हरविंदर सिंह 357.207
11 रमेश चंद्र सुरेश चंद्र धाकर 356.760
12 आशाराम देवाराम 356.605
13 साहदेव ओमा राम 356.423
14 प्रमोद कुमार भंवर लाल 355.570
15 सवाई दान भगवान दान 355.519
16 कृष्ण लाल लक्ष्मण दास 355.340
17 सुदेश कुमार दलीप कुमार 355.340
18 धर्मेंद्र छोटू राम 354.543
19 राजू लाल जाट शंकर लाल जाट 353.721
20 शिवम ओमप्रकाश 353.539

जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है, उन्हें अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहना चाहिए. सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि किसी तरह की परेशानी ना हो.

यह भी पढ़ें: 2 घंटे में 100 सवाल, जानें कैसे होगी यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा

The post राजस्थान जेल प्रहरी का फाइनल रिजल्ट जारी, राम अवतार को Rank 1, देखें टॉपर्स लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top