Hot News

शरीर में दिख रहे ये 5 संकेत तो समझ लें बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तुरंत हो जाएं सावधान

High Cholesterol Symptoms: आज की बिजी लाइफस्टाइल में हमारे पास खुद के लिए इतना भी समय नहीं है कि हम अपनी डाइट और फिजिकल हेल्थ का सही से ख्याल रख सकें. गलत डाइट लेने और ना के बराबर फिजिकल एक्टिविटी की वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल एक कॉमन प्रॉब्लम बनती जा रही है. यह वह कंडीशन है जिसमें इंसान के शरीर में फैट की मात्रा हद से ज्याद बढ़ जाती है और यही धीरे-धीरे हमारे नसों में इकठ्ठा होने लग जाती है. जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने लगता है तो इसके शुरूआती लक्षण साफ-साफ हमें नजर नहीं आते हैं. यह एक बड़ी वजह है कि लोग अक्सर इन्हें नजरअंदाज कर देने की गलती कर बैठते हैं. अगर आप अपनी सेहत का सही से ख्याल रखना चाहते हैं तो आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना चाहिए. आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके शरीर में उस समय दिखने लगते हैं जब आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है. तो चलिए इन लक्षणों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

बार-बार थकान और कमजोरी महसूस होना

अगर आप हर दिन के कामों को करते हुए भी काफी जल्दी थकान महसूस कर रहे हैं या फिर आपके शरीर में हमेशा ही सुस्ती और भारीपन का एहसास हो रहा है, तो आपको इन्हें कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ये सभी हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण भी हो सकते हैं. जब आपकी नसों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है तो शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स सही मात्रा में पहुंच नहीं पाते हैं. जब ऐसा होता है तो इसका सीधा असर आपके एनर्जी लेवल्स पर पड़ने लगता है और बिना ज्यादा मेहनत किये भी थका हुआ और सुस्त महसूस करने लग जाते हैं.

ये भी पढ़ें: हीमोग्लोबिन की कमी से छुटकारा पाने में मदद करेंगे ये फूड आइटम्स, डाइट में करें शामिल और खुद देखें फर्क

सीने में दर्द या दबाव महसूस होना

अगर आपके सीने में हमेशा ही हल्का सा दर्द रहता है, जलन होती है या फिर एक भारीपन रहता है, तो ये भी हाई कोलेस्ट्रॉल के संकेत हो सकते हैं. ऐसा उस समय होता है जब दिल की धमनियों में ब्लॉकेज बनना शुरू हो जाता है और खून का बहाव कम हो जाता है. कई बार हम इसे गैस, एसिडिटी या फिर नॉर्मल दर्द समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन यह दिल की बीमारियों के शुरूआती लक्षण भी हो सकते हैं. अगर आपको बार-बार सीने में ऐसा दर्द महसूस हो रहा है तो आपको बिना देर किये डॉक्टर से अपनी जांच करवानी चाहिए.

पैरों में दर्द या सुन्न महसूस होना

अगर लंबे समय तक एक ही जगह पर खड़े रहने की वजह से आपको चलने में दिक्कत, पैरों में दर्द, झनझनाहट या फिर पैरों का सुन्न पड़ जाने जैसी प्रॉब्लम्स हो रही है, तो आपको कभी भी इन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए. अक्सर हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से भी पैरों के नसों में ब्लॉकेज की प्रॉब्लम हो सकती है, जिस वजह से ब्लड सर्कुलेशन अफेक्ट हो जाता है. कई लोगों की रात के समय पैरों में ऐंठन या फिर भारीपन की शिकायत भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी इन लक्षणों को कर रहे हैं नजरअंदाज? ये हो सकते हैं फैटी लिवर के शुरुआती संकेत

स्किन पर पीले धब्बे या गांठें

जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है तो ऐसे में कुछ लोग आंखों के आसपास, कोहनी या घुटनों पर छोटे-छोटे पीले रंग के उभरे हुए धब्बों की शिकायत करते हैं. इन सभी की शरीर में जमे एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल का संकेत भी माना जाता है. शरीर में दिखने वाली ये गांठें दर्द नहीं देती हैं जिस वजह से अक्सर हम इन्हें नजरअंदाज करने की गलती कर देते हैं. लेकिन यह एक क्लियर संकेत है कि आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ रही है.

सांस लेने में दिक्कत

अगर थोड़ा सा काम करने से ही या फिर कुछ ही सीढ़ियां चढ़ने के बाद ही आपकी सांसें फूलने लगे, तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपके दिल और फेंफड़ों तक ब्लड का फ्लो सही तरीके से नहीं हो रहा है. हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से नसें सिकुड़ जाती हैं और इस वजह से भी आपके शरीर को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है. बीतते हुए समय के साथ यह प्रॉब्लम और भी ज्यादा बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: यूरिक एसिड को बढ़ने से रोकना है तो आज ही छोड़ दें ये 5 आदतें, जानें बचाव के आसान तरीके

The post शरीर में दिख रहे ये 5 संकेत तो समझ लें बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तुरंत हो जाएं सावधान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top