Hot News

CSK vs LSG: चेन्नई ने लगाई जीत की हैट्रिक, लखनऊ को 5 विकेट से हराया

CSK vs LSG: आईपीएल 2024 का 53वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच स्पोर्ट्सा गया. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. चेन्नई की यह लगातार तीसरी जीत है. इस जीत के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की. मिचेल मार्श 10 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान जोश इंग्लिस ने अपना अर्धशतक पूरा किया.

जोश इंग्लिस की अर्धशतकीय पारी

उसके बाद निकोलस पूरन 1 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं जोश इंग्लिस ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 85 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. इस दौरान 10 चौके और 6 छक्के लगाए. इंग्लिस के आउट होने के बाद पंत भी 15 रन बनाकर आउट हो गए. मारक्रम 6 रन बनाकर चलते बने. अंत में शाहबाज अहमद ने 43 और हिम्मत सिंह ने 17 रनों की पारी स्पोर्ट्सकर टीम को 200 के पार पहुंचाया. चेन्नई के लिए जेमी ओवरटन ने 3, अंशुल कंबोज ने 2 और नूर अहमद ने 1 विकेट चटकाए.

चेन्नई की अच्छी शुरुआत

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी रही. पहले विकेट के लिए संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ ने 45 रनों की साझेदारी की. संजू सैमसन 28 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद गायकवाड़ को उर्विल पटेल का साथ मिला.

उर्विल ने जड़ा सबसे तेज अर्धशतक

उर्विल पटेल ने मात्र 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वो आईपीएल इतिहास के सबसे तेज अर्धशतक लगान वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी भी बन गए है. 126 के स्कोर पर उर्विल पटेल 23 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उर्विल ने 2 चौके और 8 छक्के लगाए.

उर्विल के अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने 42, कार्तिक शर्मा ने 20, डेवाल्ड ब्रेविस ने 10 और अंत में दुबे ने नाबाद 15 एवं प्रशांत वीर नाबाद 18 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया. लखनऊ के लिए दिग्वेश राठी ने 2, शाहबाज अहमद ने 2 और आवेश खान ने 1 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: 13 गेंदों पर उर्विल पटेल ने रचा इतिहास, IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

The post CSK vs LSG: चेन्नई ने लगाई जीत की हैट्रिक, लखनऊ को 5 विकेट से हराया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top