Raja Shivaji Box Office Collection Day 12: छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. रितेश देशमुख की इस फिल्म ने 12 दिनों में 73 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जो मराठी सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. फिल्म ने रितेश की ही पिछली फिल्म ‘वेद’ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. हालांकि, शुरुआती दिनों के मुकाबले अब फिल्म की कमाई की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है, लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है.
जानें 12वें दिन की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने अपने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर बढ़त दिखाई है. फिल्म ने दूसरे मंगलवार को 2.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जो पिछले दिन की कमाई 2.40 करोड़ से करीब 4.2 प्रतिशत ज्यादा है. 12वें दिन फिल्म के देशभर में 3,858 शो चले, जिससे इसका कुल नेट कलेक्शन अब 73.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म अब तक कुल 86.65 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. हालांकि पहले हफ्ते के मुकाबले अब फिल्म की रफ्तार थोड़ी कम हुई है, लेकिन 12वें दिन मिली इस बढ़त ने साबित कर दिया है कि दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज अब भी बरकरार है.

फिल्म ने तोड़ा ‘वेद’ का रिकॉर्ड
कमाई के मामले में इस फिल्म ने रितेश देशमुख की पिछली सुपरहिट फिल्म ‘वेद’ को पीछे छोड़ दिया है. ‘वेद’ ने कुल 73 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि ‘राजा शिवाजी’ ने 12 दिनों में ही 73.15 करोड़ रुपये का टोटल नेट कलेक्शन कर लिया है. 12वें दिन यानी वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने करीब 2.50 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया है.
यह भी पढ़ें: Cannes 2026: कान्स के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का जादू, पीच गाउन में जीता फैंस का दिल
The post Raja Shivaji: 12वें दिन भी बंपर कमाई, 100 करोड़ के बेहद पास पहुंची फिल्म appeared first on Naya Vichar.

