Motorola ने बुधवार को हिंदुस्तान में अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोल्डेबल फोन को इससे पहले मार्च 2026 में Mobile World Congress (MWC 2026) इवेंट के दौरान ग्लोबली पेश किया था. नया Motorola Razr Fold प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और बड़े डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें 8.1-इंच का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले और 6.6-इंच का कवर स्क्रीन दिया गया है. फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस है और इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
Motorola Razr Fold की कीमत और उपलब्धता
हिंदुस्तान में Motorola Razr Fold दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत-
12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1,49,999 रुपये
16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1,59,999 रुपये
कंपनी ने इसका खास FIFA World Cup 26 Collection एडिशन भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,69,999 रुपये रखी गई है.
फोन Pantone Blackened Blue और Pantone Lily White कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा. ग्राहक इसे Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे.
कंपनी दे रही लॉन्च ऑफर
लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो ग्राहक 10,000 रुपये तक के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस का फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा चुनिंदा बैंकों पर 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिलेगा. इसके अलावा, 20 जून तक फोन खरीदने वाले ग्राहकों को एक साल के लिए वन-टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी दी जाएगी.
खासकर Reliance Jio यूजर्स को 449 रुपये वाले प्लान पर कई एक्स्ट्रा फायदे मिलेंगे. इसमें 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन, Gemini Pro प्लान के साथ 5000GB क्लाउड स्टोरेज और Tira, Ajio व EaseMyTrip जैसे ब्रांड्स पर एक्स्ट्रा ऑफर्स और कैशबैक शामिल हैं.
Motorola Razr Fold के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: फोन में 6.6-इंच का LTPO pOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. अंदर की तरफ 8.1-इंच का 2K LTPO pOLED का इनर डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 6,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. स्क्रीन पर Ultra Thin Glass (UTG) प्रोटेक्शन भी दिया गया है.
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर: मॉडल में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno A829 GPU, 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है. यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड My UX पर काम करता है. कंपनी ने इसमें 7 साल तक Android OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में कवर स्क्रीन पर 32MP का फ्रंट कैमरा और इनर डिस्प्ले पर 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. रियर कैमरे 8K 30fps और 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं.
बैटरी और कनेक्टिविटी: Motorola Razr Fold में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, NFC, GPS, NavIC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. फोन IP49 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से कुछ हद तक सुरक्षित बनाता है.
यह भी पढ़ें: Samsung ने शुरू किया One UI 9 Beta, Galaxy S26 यूजर्स को मिलेंगे नए AI और सिक्योरिटी फीचर्स
The post Motorola का बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ मिलेंगे 7 साल तक एंड्रॉइड अपडेट appeared first on Naya Vichar.

