Prateek Yadav : समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन पर विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने शोक जताया है. प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. प्रतीक का बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में निधन हुआ, वे 38 साल के थे.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक के निधन को दुखद बताया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर अपने शोक संदेश में लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण, दिवंगत मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य स्त्री आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है. विनम्र श्रद्धांजलि.उन्होंने अपने संदेश में आगे कहा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ऊं शांति!
शिवपाल सिंह यादव ने निधन को बेहद दुखद बताया
सपा के वरिष्ठ नेता और प्रतीक के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने उनके निधन को बेहद दुखद बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की. प्रदेश के एक अन्य उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रतीक के निधन की समाचार को बेहद दुखद बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने भी प्रतीक यादव के अकस्मात निधन पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई. उत्तर प्रदेश स्त्री आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने प्रतीक के निधन को बहुत दुखद बताया.
ये भी पढ़ें : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने जीता फ्लोर टेस्ट, 144 वोट पक्ष में पड़े
कैसे हुई अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक की मौत? बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई
The post मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, योगी आदित्यनाथ ने बताया अत्यंत दुखद appeared first on Naya Vichar.

