Hot News

12 को बनाए गए थे सीएम विजय के ओएसडी, 13 मई को विवाद के बाद रिकी राधन पंडित की नियुक्ति रद्द

Radhan Pandit : टीवीके के प्रवक्ता और प्रसिद्ध ज्योतिष राधन पंडित की तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) के तौर पर नियुक्ति रद्द कर दी गई है. यह आदेश प्रिंसिपल सेक्रेटरी रीता हरीश ठक्कर ने जारी किया है. ओएसडी के तौर पर राधन पंडित की नियुक्ति को रद्द करने का आदेश 13 मई को जारी किया गया है, जबकि उनकी नियुक्ति महज एक दिन पहले ही हुई थी.

ओएसडी पद पर नियुक्ति के बाद हुआ विवाद

राधन पंडित जिनका पूरा नाम रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल है, उनके बारे में यह कहा जाता है कि उन्होंने यह भविष्यवाणी की थी कि विजय सीएम बनेंगे. उन्होंने विजय की कुंडली को सुनामी बताया था. उन्होंने विजय के नेतृत्वक सफर को दिशा देने में अहम भूमिका निभाई थी, इसी वजह से उन्हें ओएसडी के तौर पर नियुक्त किया गया था. उनकी नियुक्ति के बाद विवाद खड़ा हो गया था क्योंकि वे ज्योतिष हैं. डीएमके ने इस अहम पद पर राधन पंडित की नियुक्ति की निंदा की थी. अन्य कई पार्टियों ने भी इस कदम की निंदा की थी. आज विधानसभा में भी यह मुद्दा उठा और डीएमके की सहयोगी देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कझगम की विधायक प्रेमलता विजयकांत ने ज्योतिषी को ओएसडी बनाए जाने पर सवाल उठाए और कहा कि विजय उन्हें पर्सनल सेक्रेटरी अपॉइंट कर सकते थे, जिसके बाद राधन पंडित की नियुक्ति को रद्द कर दिया गया है.

कौन हैं राधन पंडित?

रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल एक प्रसिद्ध ज्योतिष हैं. उन्होंने जयललिता जैसी शख्सियत को अपनी सलाह दी है. उनके अलावा भी कई राजनेताओं ने राधन पंडित से सलाह ली है. जयललिता के साथ इनका विवाद हो गया था. इंडियन एक्सप्रेस की समाचार के अनुसार राधन पंडित ने जयललिता से यह कहा था कि वो जेल नहीं जाएंगी, लेकिन जयललिता को जेल जाना पड़ा था, जिसके बाद इनके संबंध खराब हो गए थे. विवाद के बाद राधन पंडित सिंगापुर चले गए थे. उनके सिंगापुर से लौटने के बाद विजय से उनकी मुलाकात कराई गई थी.

ये भी पढ़ें : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने जीता फ्लोर टेस्ट, 144 वोट पक्ष में पड़े

The post 12 को बनाए गए थे सीएम विजय के ओएसडी, 13 मई को विवाद के बाद रिकी राधन पंडित की नियुक्ति रद्द appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top