Hot News

South OTT Releases: इस हफ्ते OTT पर साउथ फिल्मों का पूरा एंटरटेनमेंट पैकेज, जानें कौन-कौन सी फिल्में आ रहीं हैं

South OTT Releases: अगर आप साउथ इंडियन फिल्मों के शौकीन हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है. नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम वीडियो तक, कई बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स पर सस्पेंस, कॉमेडी और दमदार एक्शन से भरी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. मलयालम, तमिल और तेलुगु सिनेमा के फैंस के लिए इस हफ्ते मनोरंजन का पूरा डोज तैयार है.

ओरु दुरूह साहाचार्यथिल (नेटफ्लिक्स)

मलयालम फिल्मों के शौकीनों के लिए 13 मई से नेटफ्लिक्स पर एक जबरदस्त फिल्म शुरू हो गई है. इसका नाम है ‘ओरु दुरूह साहाचार्यथिल’. यह एक दिमाग घुमा देने वाली सस्पेंस फिल्म है. कहानी एक डरपोक प्रशासनी कर्मचारी की है, जिसकी जिंदगी में एक अजनबी के आने से सब कुछ बदल जाता है. इसमें कुंचाको बोबन मुख्य भूमिका में हैं.

एग्जाम (अमेजन प्राइम)

तमिल दर्शकों के लिए 15 मई को एक बहुत ही दिलचस्प वेब सीरीज आ रही है. इस सीरीज का नाम है ‘एग्जाम: द सिस्टम एक्सपोज्ड’. इसमें दिखाया गया है कि कैसे परीक्षाओं के पेपर लीक होते हैं और सिस्टम में भ्रष्टाचार फैला हुआ है. इसमें दुशारा विजयन और अदिति बालन ने काम किया है. अगर आपको सच्चाई दिखाने वाली कहानियां पसंद हैं, तो इसे जरूर देखें.

थिम्माराजुपल्ली टीवी (अहा)

तेलुगु एक्टर किरण अब्बावरम ने इस फिल्म को बनाया है. यह 15 मई से ‘अहा’ (Aha) प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाएगी. इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें 50 नए कलाकारों को मौका दिया गया है. यह एक गांव की कहानी है जिसमें आपको खूब हंसी-मजाक और इमोशन्स देखने को मिलेंगे.

कालिदास 2 (प्राइम, सन NXT, अहा)

अगर आपको जासूसी वाली फिल्में पसंद हैं, तो ‘कालिदास 2’ आपके लिए ही है. यह 2019 की सुपरहिट फिल्म ‘कालिदास’ का दूसरा हिस्सा है. यह 12 मई से अमेज़न प्राइम और सन NXT पर उपलब्ध है. इसमें इंस्पेक्टर कालिदास एक बहुत ही उलझा हुआ केस सुलझाते नजर आएंगे. फिल्म में प्रकाश राज जैसे बड़े एक्टर्स भी हैं.

यह भी पढ़ें: 3 Idiots Sequel: 15 साल बाद लौटेगी ‘3 इडियट्स’ की तिकड़ी, फिर साथ दिखेंगे रैंचो-राजू-फरहान

The post South OTT Releases: इस हफ्ते OTT पर साउथ फिल्मों का पूरा एंटरटेनमेंट पैकेज, जानें कौन-कौन सी फिल्में आ रहीं हैं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top