Hot News

आम आदमी को महंगाई का झटका! कल से 2 रुपये प्रति लीटर महंगा होगा अमूल दूध

Amul Milk Price Hike: आम आदमी की जेब पर एक बार फिर चोट पड़ने वाली है. अमूल मिल्क ब्रांड ने दूध के दामों में इजाफा करने जा रहा है. यानी देशभर में अमूल दूध उपभोक्ताओं को अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी. अमूल ने बुधवार को दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. नई कीमतें 14 मई से पूरे हिंदुस्तान में लागू होंगी.

बढ़ती लागत के कारण लिया गया फैसला

अमूल ब्रांड के तहत उत्पाद बेचने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation, GCMMF) ने बयान जारी कर कहा कि दूध के संचालन और उत्पादन लागत में लगातार वृद्धि के कारण यह फैसला लिया गया है.
संस्था के अनुसार इस साल पशु आहार, दूध की पैकेजिंग सामग्री और ईंधन की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है, जिससे उत्पादन लागत बढ़ गई है.

2.5 से 3.5 प्रतिशत तक बढ़ीं कीमतें

GCMMF ने बताया कि दूध की कीमतों में यह बढ़ोतरी करीब 2.5 से 3.5 प्रतिशत प्रति लीटर के बराबर है, जो औसत खाद्य महंगाई दर से कम है. संस्था का कहना है कि लागत बढ़ने के बावजूद उपभोक्ताओं पर कम से कम अतिरिक्त बोझ डालने की कोशिश की गई है.

किसानों को भी बढ़ा भुगतान

सहकारी संस्था ने बताया कि उसके सदस्य संघों ने किसानों से दूध खरीदने की कीमत में भी इजाफा किया है. मई 2025 की तुलना में दूध खरीद मूल्य में 30 रुपये प्रति किलोग्राम फैट की बढ़ोतरी की गई है, जो करीब 3.7 प्रतिशत अधिक है.

मई 2025 में भी बढ़े थे दाम

इससे पहले अमूल ने 1 मई 2025 को दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. अब एक बार फिर कीमतें बढ़ने से घरेलू बजट पर असर पड़ सकता है.

The post आम आदमी को महंगाई का झटका! कल से 2 रुपये प्रति लीटर महंगा होगा अमूल दूध appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top