Hot News

RCB vs KKR: बेंगलुरु ने जीता टॉस, कोलकाता करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11

RCB vs KKR: आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच स्पोर्ट्सा जा रहा है. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. बारिश के कारण टॉस में देरी हुई. हालांकि, ओवर्स में कोई कटौती नहीं की गई है.

बारिश के कारण टॉस तय समय के अनुसार ढ़ेड़ घंटे लेट से हुआ. दोनों टीमें एक-एक बदलाव के साथ उतरी है. आरसीबी 11 मुकाबले में 7 जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है. कोलकाता के खिलाफ मुकाबला जीतते ही आरसीबी प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के करीब पहुंच जाएगी. वहीं कोलकाता 10 मैचों में 4 जीत के साथ अंक तालिका में 8वें पायदान पर है. कोलकाता इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीद को बरकरार रखना चाहेगी.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जेकब बेथेल, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, जेकब डफी, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जोश हेजलवुड.

इम्पैक्ट सब : देवदत्त पड़िक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, रोमारियो शेफर्ड और स्वप्निल सिंह.

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा.

इम्पैक्ट सब: रमनदीप सिंह, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, सौरभ दुबे और टिम साइफर्ट.

टॉस जीतने के बाद रजत पाटीदार ने क्या कहा?

टॉस जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे. मेरे हिसाब से हमने पिछला मैच जिस तरह की पिच पर स्पोर्ट्सा था, यह पिच भी वैसी ही लग रही है. यह पिच उसी तरह से स्पोर्ट्सेगी. हम उन्हें दबाव में डालने की पूरी कोशिश करेंगे. पिच पर अनियमित उछाल देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Hardik Pandya ने किया 3 घंटे अभ्यास, फिर भी नहीं हैं टीम के साथ; क्या MI से हो चुका है पैकअप

The post RCB vs KKR: बेंगलुरु ने जीता टॉस, कोलकाता करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11 appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top