Hot News

KKR को लगा तगड़ा झटका, सिर्फ 8 गेंद फेंककर मैदान से बाहर हुआ यह विदेशी गेंदबाज

KKR: श्रीलंका के ‘जूनियर मलिंगा’ कहे जाने वाले मथीशा पथिराना के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. सीजन के 12वें मैच में KKR के लिए अपना पहला मुकाबला स्पोर्ट्सने उतरे पथिराना को चोट के कारण महज 8 गेंदों के भीतर ही मैदान से बाहर होना पड़ा.

सिर्फ 8 गेंद फेंक पाए पथिराणा

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है. केकेआर ने इस मैच में चोट से उबर रहे मथीशा पथिराना को अनफिट होने के बावजूद टीम में जगह दी थी. मुकाबला शुरू होने के बाद पथिराना केवल 8 गेंदें ही डाल सके, जिसमें उन्होंने 9 रन दिए. इसके बाद दायीं हैमस्ट्रिंग में दोबारा दिक्कत होने की वजह से उन्हें गेंदबाजी बीच में ही छोड़नी पड़ी और वे मैदान से बाहर चले गए. मैनेजमेंट के इस फैसले से अब पथिराना की चोट और गंभीर होने की आशंका बढ़ गई है.

सौरभ दूबे ने पूरा किया ओवर

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में मथीशा पथिराना ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में गेंदबाजी करने आए थे. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने उन्हें चौथे ओवर में गेंद सौंपी, जिसमें उन्होंने 7 रन दिए.इसके बाद पथिराना अपना दूसरा ओवर फेंकने आए, तो पहली ही गेंद के बाद उन्हें कुछ तकलीफ महसूस हुई. फिर मैदान पर फिजियो को बुलाया गया और मदद लेने के बाद उन्होंने दूसरी गेंद भी फेंकी. लेकिन उनकी परेशानी कम नहीं हुई, जिसकी वजह से उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. उनके ओवर की बची हुई गेंदें सौरभ दुबे ने पूरी कीं.

केकेआर ने 18 करोड़ में खरीदा

केकेआर (KKR) ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को 18 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा था. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान वे चोटिल हो गए और उन्हें मैच के बीच में ही गेंदबाजी छोड़कर जाना पड़ा था. इस चोट के कारण वे काफी समय तक क्रिकेट से दूर रहे.इसी वजह से पथिराना शुरुआत में केकेआर से नहीं जुड़ सके. जब तीन बार की चैंपियन टीम केकेआर इस सीजन में अपने चार मैच स्पोर्ट्स चुकी थी, तब जाकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें स्पोर्ट्सने की इजाजत दी. टीम के साथ जुड़ने के बाद भी पथिराना तुरंत मैच नहीं स्पोर्ट्स पाए. आखिरकार, कोलकाता ने उन्हें 16 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतारा. लेकिन उनकी किस्मत खराब रही, वे मैदान पर केवल आधा घंटा ही टिक सके और दोबारा चोट उभरने के कारण उन्हें वापस जाना पड़ा.

The post KKR को लगा तगड़ा झटका, सिर्फ 8 गेंद फेंककर मैदान से बाहर हुआ यह विदेशी गेंदबाज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top