Pakistan Blast: Al Jazeera की रिपोर्ट के अनुसार, डेरा इस्माइल खान में एक चेकपोस्ट के पास जोरदार धमाका हुआ. पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कम से कम 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
डेरा इस्माइल खान में हुए धमाके के बाद के बताए जा रहे कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि इसमें धमाके के तुरंत बाद का दृश्य है. पोस्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी सैन्य चेकपोस्ट को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया. पोस्ट में इस हमले के लिए तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को जिम्मेदार बताया गया है. वायरल वीडियो में धमाके के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी और नुकसान का दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है.
The post Pakistan Blast: डेरा इस्माइल खान में चेकपोस्ट के पास धमाका, 11 की मौत, वीडियो आया सामने appeared first on Naya Vichar.

