Hot News

किंग कोहली रह गए पीछे, साई सुदर्शन के सिर सजी ऑरेंज कैप 

orange cap: KKR बनाम GT मैच के बाद ऑरेंज कैप की रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. इस मुकाबले के बाद विराट कोहली भले ही रेस में थोड़े पिछड़ गए हों, लेकिन आज पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उनके पास नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका है. फिलहाल, गुजरात के साई सुदर्शन ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. 

ऑरेंज कैप किसके पास

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने केकेआर के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने इस मुकाबले में नाबाद 53 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. मैच की शुरुआत में वे रिटायर्ड हर्ट हो गए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने आखिरी ओवरों में मैदान पर वापसी की और अपना पचासा पूरा किया. हालांकि, वे अपनी टीम को जीत तो नहीं दिला सके, लेकिन ऑरेंज कैप अपने नाम करने में जरूर कामयाब रहे. वहीं, उनके साथी खिलाड़ी और कप्तान शुभमन गिल इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं. 

ऑरेंज कैप (टॉप-5 बल्लेबाज)

साईं सुदर्शन (GT)- 554 रन 

शुभमन गिल (GT)- 552 रन

हेनरिक क्लासेन (SRH)- 508 रन

विराट कोहली (RCB)- 484 रन 

अभिषेक शर्मा (SRH)- 481 रन  

वहीं, गेंदबाजी की बात करें तो आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के नाम हैं. उन्होंने 12 मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 विकेट चटकाए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा हैं, जो अब तक कुल 21 विकेट ले चुके हैं.

पर्पल कैप (टॉप-5 गेंदबाज)

भुवनेश्वर कुमार (RCB)- 22 विकेट

कगिसो रबाडा (GT)- 21 विकेट

अंशुल कंबोज (CSK)- 19 विकेट

प्रिंस यादव (LSG)- 16 विकेट

राशिद खान (GT)- 16 विकेट

2 बार पर्पल कैप विनर

गौरतलब है कि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इससे पहले भी दो बार पर्पल कैप अपने नाम कर चुके हैं. उन्होंने पहली बार साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से स्पोर्ट्सते हुए 23 विकेट चटकाए थे, जबकि साल 2017 में उन्होंने 27 विकेट लेकर लगातार दूसरी बार इस कैप पर कब्जा किया था. 

The post किंग कोहली रह गए पीछे, साई सुदर्शन के सिर सजी ऑरेंज कैप  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top