व्हाइट हाउस के बाहर अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एक चेकपॉइंट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. सीक्रेट सर्विस के मुताबिक, संदिग्ध बैग से हथियार निकालकर सुरक्षाकर्मियों पर गोली चलाने लगा. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने हमलावर को मार गिराया. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.
The FBI Washington Field Office has responded to reports of shots fired near the White House in support of our U.S. Secret Service partners. pic.twitter.com/Q7uPJEEWQd
— FBI Washington Field (@FBIWFO) May 23, 2026
सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें संदिग्ध घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के वक्त परिसर में राष्ट्रपति ट्रंप मौजूद थे.
We are in lockdown at the White House after at least 20 continuous shots were fired in the area.
We were just preparing to record the @CBSEveningNews when shots rang out and we ducked to the ground. Secret Service directed us to move into the White House shortly after.
— Emma Nicholson (@emmacnicholson) May 23, 2026
राहगीर गोली लगने से घायल
फायरिंग के दौरान एक राहगीर भी गोली लगने से घायल हो गया. हालांकि अधिकारियों को अभी यह साफ नहीं है कि उसे हमलावर की गोली लगी या सुरक्षाकर्मियों की जवाबी फायरिंग में चोट आई. घायल की हालत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है. सीक्रेट सर्विस ने बताया कि इस घटना में उसका कोई भी अधिकारी घायल नहीं हुआ.
The post डोनाल्ड ट्रंप थे व्हाइट हाउस में मौजूद, बाहर हो गई फायरिंग, मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

