Hot News

बेकार पड़ी स्मार्टवॉच को शख्स ने बना दिया कार का स्मार्ट गियर नॉब, जानें कैसे तैयार हुआ ये सेटअप

एक पुरानी स्मार्टवॉच, 3D प्रिंटर और थोड़ी सी क्रिएटिव सोच से एक शख्स ने अपनी कार के लिए कमाल का जुगाड़ तैयार किया है. कंटेंट क्रिएटर Desmontei ने अपनी बेकार पड़ी Wear OS स्मार्टवॉच को फेंकने के बजाय उसे 2001 Audi A4 के गियर नॉब में ही बदल डाला. अब गाड़ी का गियर नॉब सिर्फ गियर बदलने का काम नहीं करता, बल्कि एक स्मार्ट डिस्प्ले की तरह भी दिखता है.

शुरुआत में यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक कॉस्मेटिक मॉड की तरह शुरू हुआ था. लेकिन धीरे-धीरे यह एक पूरी तरह काम करने वाला स्मार्ट गैजेट बन गया. अब यह न सिर्फ गाड़ी के गियर ट्रैक करता है, बल्कि कार के स्टीरियो के मीडिया प्रीसेट्स को भी कंट्रोल करता है. खास बात यह है कि DIY क्रिएटर ने अपने पुराने TicWatch Pro 3 को खोलकर उसके पार्ट्स इस्तेमाल किए और उन्हें 3D-प्रिंटेड गियर शिफ्टर हाउसिंग के अंदर फिट कर दिया.

कैसे काम करता है ये सेटअप?

अब जरा इस जुगाड़ को समझते हैं. शख्स ने अपनी स्मार्टवॉच को सीधे कार के गियरशिफ्ट के ऊपर फिट कर दिया. खास बात ये है कि वॉच सिर्फ एनिमेशन ही नहीं दिखाती, बल्कि रियल टाइम में ये भी बताती है कि कार किस गियर में चल रही है. इस कमाल के सेटअप के लिए उसने Wear OS पर एक खास सॉफ्टवेयर तैयार किया. ये सॉफ्टवेयर स्मार्टवॉच के एक्सेलेरोमीटर (accelerometer) और जाइरोस्कोप सेंसर (gyroscope sensors) का यूज करके गाड़ी की मूवमेंट और एंगल को ट्रैक करता है. इसी की मदद से वॉच समझ पाती है कि आखिर कौन-सा गियर लगा हुआ है.

हालांकि शुरुआत में सिस्टम उतना स्मूद नहीं था. पहाड़ी रास्तों पर, यानी चढ़ाई या ढलान में गाड़ी चलाते समय कैलकुलेशन गड़बड़ा जाती थीं और गियर सही पहचान नहीं हो पाता था. बाद में क्रिएटर ने एल्गोरिथम में बदलाव किए, ढ़ाई और ढलान वाली सड़कों पर भी इसकी सटीकता काफी बेहतर हो गई. इतना ही नहीं, इस मॉडिफाइड स्मार्टवॉच को बार-बार चार्ज करने की जरूरत भी नहीं पड़ती. इसे सीधे कार के 12V इलेक्ट्रिकल सिस्टम से कनेक्ट कर दिया गया है.

इतना ही नहीं, इसे इस तरह मॉडिफाई किया गया है कि यूजर सीधे गियर शिफ्टर पर लगे डिस्प्ले से Spotify का म्यूजिक कंट्रोल कर सकता है. यानी गाड़ी चलाते समय सिर्फ एक जेस्चर से गाना पॉज करना या अगला ट्रैक बदलना संभव है.

परफेक्ट फिटिंग के लिए करनी पड़ी माइक्रो-लेवल डिजाइनिंग

इस प्रोजेक्ट के क्रिएटर अब इसका और भी एडवांस वर्जन तैयार करने की योजना बना रहे हैं. आने वाले अपडेट में यूजर अपनी कार की लाइव टेलीमेट्री जैसे RPM, इंजन टेम्परेचर और दूसरी जरूरी जानकारी सीधे स्मार्टवॉच डिस्प्ले पर देख सकेंगे. इसके लिए OBD2 (On-Board Diagnostics II) स्कैनर का सपोर्ट दिया जाएगा. इस अनोखे सेटअप को बनाने के लिए क्रिएटर को स्मार्टवॉच की बॉडी तक काटनी पड़ी, ताकि OLED स्क्रीन और मदरबोर्ड को बाहर निकाला जा सके. इसके बाद गियर शिफ्ट केसिंग के हिसाब से 3D प्रिंटेड पार्ट्स डिजाइन किए गए, जो बिल्कुल सटीक तरीके से फिट हो गए.

फिलहाल इसका प्रोटोटाइप PLA (Polylactic Acid) प्लास्टिक से तैयार किया गया है, क्योंकि इससे टेस्टिंग और डिजाइन को परखना आसान था. हालांकि, भविष्य में इसे ज्यादा मजबूत और टिकाऊ मटेरियल जैसे ABS, PETG या SLS से बनाया जा सकता है. क्रिएटर के मुताबिक इस डिवाइस को बनाते समय सबसे बड़ी चुनौती इसकी फिटिंग थी. अगर टॉलरेंस में जरा भी गड़बड़ी होती, तो गियर बदलते वक्त डिस्प्ले अपनी जगह से बाहर निकल सकता था. यही वजह है कि पूरी डिजाइनिंग बेहद बारीकी और सटीक माप के साथ की गई है.

यह भी पढ़ें: Realme Watch S5: ब्लूटूथ कॉलिंग, 110+ स्पोर्ट्स मोड्स और 20 दिन की बैटरी लाइफ, हिंदुस्तान में लॉन्च हुआ नया स्मार्टवॉच

The post बेकार पड़ी स्मार्टवॉच को शख्स ने बना दिया कार का स्मार्ट गियर नॉब, जानें कैसे तैयार हुआ ये सेटअप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top