Hot News

राजस्थान ने फिक्स किया टॉप-4 का स्पॉट, मुंबई ने गंवाया अपना आखिरी मुकाबला

MI vs RR: आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच स्पोर्ट्सा गया. जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 30 रन से जीत हासिल किया. इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है. इसके साथ ही टॉप-4 के लिए चारों टीम तय हो गई है.

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही. यशस्वी जायसवाल 27 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद वैभव भी 4 रन बनाकर चलते बने. पावरप्ले के दौरान रियान पराग 14 रन बनाकर आउट हो गए. 54 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा.

200 के पार पहुंची राजस्थान रॉयल्स

उसके बाद ध्रुव जुरेल और दसुन शनाका के बीच 45 रन की साझेदारी हुई. दसुन 29 रन बनाकर रनआउट हो गए. 119 के स्कोर पर जुरेल भी 38 रन बनाकर चलते बने. डेनोवन फरेरा 18 रन बनाकर आउट हुए. अंतिम में जडेजा और बर्गर ने 12 गेंद में 30 रन की साझेदारी करते हुए 205 तक पहुंचाया. जडेजा ने नाबाद 19 रन बनाए. मुंबई इंडियंस के लिए दीपक चाहर ने 2, शार्दुल ठाकुर ने 2, विल जैक्स ने 1, कॉर्बिन बॉश ने 1 और अल्लाह गजनफर ने 1 विकेट चटकाए.

मुंबई की खराब शुरुआत

206 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही. रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. उसके बाद नमन धीर 6 और रियान रिकल्टन 12 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं तिलक वर्मा भी 3 रन बनाकर चलते बने. पावरप्ले के दौरान मुंबई इंडियंस को 4 झटके लगे.

सूर्या के अर्धशतक के बाद भी हारी मुंबई

उसके बाद सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स ने पारी को संभालने की कोशिश की. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हुई. विल जैक्स 33 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में 34 रन की पारी स्पोर्ट्सी. इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक पूरा किया. सूर्या 60 रन बनाकर आउट हो गए. मुंबई 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना सकी. राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3, नांद्रे बर्गर ने 2, बृजेश शर्मा ने 2 और यश राज पुंजा ने 2 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा देवदत्त पडिक्कल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले युवा खिलाड़ी बने

The post राजस्थान ने फिक्स किया टॉप-4 का स्पॉट, मुंबई ने गंवाया अपना आखिरी मुकाबला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top