Hot News

TVS ने Jupiter 125 को दिया नया लुक, DT SXC वेरिएंट में जोड़े 2 नए कलर

TVS Jupiter कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर है और देश में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटरों में भी इसका नाम आता है. लोग इसे इसकी भरोसेमंद परफॉर्मेंस, आसान और प्रैक्टिकल यूज और मॉडर्न कनेक्टिविटी फीचर्स की वजह से काफी पसंद करते हैं. TVS Jupiter 125 सीधे तौर पर Honda Activa 125, Suzuki Access 125 और Hero Destini 125 जैसी पॉपुलर स्कूटरों को टक्कर देती है.

हाल ही में इसमें एक नया अपडेट भी देखने को मिला है. TVS ने Jupiter 125 में दो नए कलर ऑप्शन जोड़ दिए हैं. इस अपडेट की जानकारी ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट नीलेश बजाज ने शेयर की है. चलिए अब इन नए रंगों के बारे में थोड़ा डिटेल में जानते हैं.

DT SXC वेरिएंट को मिले दो नए कलर

TVS ने 2026 Jupiter 125 को और भी ज्यादा शानदार बनाने के लिए नए कलर ऑप्शन लॉन्च किए हैं. अब यह स्कूटर अलग-अलग जरूरतों और पसंद को ध्यान में रखते हुए कई वेरिएंट्स में मिलता है. जैसे SmartXonnect, DT SXC, Disc और Drum-Alloy. हर वेरिएंट में खास रंगों के ऑप्शन दिए गए हैं ताकि हर तरह के ग्राहकों को कुछ न कुछ पसंद आ सके. खास बात यह है कि DT SXC वेरिएंट में अब दो नए प्रीमियम कलर जोड़े गए हैं. पहला Ivory Matte Copper Bronze और दूसरा Ivory Elite Green. ये दोनों कलर स्कूटर को और भी स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देते हैं.

यह भी पढ़ें: फ्यूल खर्च से परेशान लोगों के लिए ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं बेहतर चॉइस, फटाफट डालें नजर

TVS Jupiter 125 का नया Ivory Matte Copper Bronze कलर एकदम मिट्टी जैसा, सॉफ्ट और सटल अपील देता है. दूसरी तरफ Ivory Elite Green शेड थोड़ा ज्यादा फ्रेश और चुलबुला वाइब देता है. लेकिन फिर भी ये ओवर-द-टॉप या बहुत ज्यादा अटेंशन खींचने वाला नहीं लगता. दोनों ही कलर अपने तरीके से अलग पहचान रखते हैं, लेकिन सबसे अच्छी बात ये है कि ये दिखावे से दूर रहते हुए भी स्टाइलिश लगते हैं.

TVS Jupiter 125 की कीमत

वेरिएंट कलर ऑप्शन एक्स-शोरूम कीमत (₹)
Drum Alloy Indiblue, Titanium Grey, White 78,700
Disc Indiblue, Titanium Grey, White, Sparkling Black 83,900
DT SXC Ivory Matte Copper Bronze, Ivory Elite Green, Ivory Brown, Ivory Grey 86,750
SmartXonnect Elite Green, Elegant Red, Matte Copper Bronze 89,060

यह भी पढ़ें: बार-बार चार्ज करने का झंझट खत्म, 2026 में लंबी रेंज वाले ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहे धूम

The post TVS ने Jupiter 125 को दिया नया लुक, DT SXC वेरिएंट में जोड़े 2 नए कलर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top