Hot News

थम नहीं रही तेल की मार, 25 मई को फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव, चेक करें लेटेस्ट रेट लिस्ट 

Petrol Diesel Price Today 25 May 2026: सोमवार, 25 मई को देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उछाल आया है. ग्लोबल उथल-पुथल के कारण आज पेट्रोल औसतन 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. पिछले 11 दिनों में फ्यूल के दाम में कुल 7.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है, जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डाल रही है. 

पेट्रोल की नई कीमतें क्या हैं?

आज की बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. मुंबई में यह बढ़कर 111.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जो कल 108.45 रुपये था. बदलाव के बाद पेट्रोल के लेटेस्ट रेट्स नीचे टेबल में दिए गए हैं:

पेट्रोल रेट टेबल:

शहर आज का रेट (₹/लीटर) कल का रेट (₹/लीटर) कीमत में बदलाव (₹)
भागलपुर   ₹114.14 ₹111.26 +2.88
दरभंगा   ₹113.85 ₹110.97 +2.88
गया   ₹114.40 ₹111.52 +2.88
मुजफ्फरपुर   ₹114.31 ₹111.31 +3.00
पटना  ₹113.35 ₹110.47 +2.88
देवघर  ₹104.99 ₹102.39 +2.60
धनबाद  ₹105.35 ₹102.62 +2.73
जमशेदपुर  ₹105.22 ₹102.55 +2.67
रांची  ₹105.93 ₹103.01 +2.92
लखनऊ  ₹102.05 ₹99.28 +2.77
नोएडा  ₹101.92 ₹99.51 +2.41
नई दिल्ली ₹102.12 ₹99.51 +2.61
कोलकाता ₹113.51 ₹110.61 +2.87 
मुंबई ₹111.21 ₹108.45 +2.72  
चेन्नई ₹107.77 ₹105.31 +2.46
गुरुग्राम  ₹102.69 ₹100.16 +2.53
बेंगलुरु ₹110.61 ₹108.09 +2.52
भोपाल ₹114.54 ₹111.69 +2.85

डीजल के दाम में कितना उछाल आया?

डीजल की कीमतों में भी आज भारी तेजी देखी गई है. दिल्ली में डीजल अब 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मुंबई में आज डीजल की दर 97.83 रुपये प्रति लीटर है, जबकि बीते कल यह 95.02 रुपये पर था. बदलाव के बाद डीजल के लेटेस्ट रेट्स नीचे टेबल में दिए गए हैं:

डीजल रेट टेबल:

शहर आज का रेट (₹/लीटर) कल का रेट (₹/लीटर) कीमत में बदलाव (₹)
पटना  ₹99.54 ₹96.53 +3.01
भागलपुर  ₹100.08 ₹97.25 +2.83
दरभंगा   ₹99.81 ₹96.98 +2.83
गया   ₹100.35 ₹97.52 +2.83
मुजफ्फरपुर   ₹100.24 ₹97.29 +2.95
देवघर  ₹100.21 ₹97.42 +2.79
धनबाद   ₹100.55 ₹97.66 +2.89
जमशेदपुर  ₹100.42 ₹97.59 +2.83
रांची   ₹101.06 ₹98.00 +3.06
लखनऊ  ₹95.36 ₹92.64 +2.72
नोएडा  ₹95.37 ₹92.84 +2.53
नई दिल्ली ₹95.20 ₹92.49 +2.71
कोलकाता ₹99.82 ₹97.02 +2.80
मुंबई ₹97.83 ₹95.02 +2.81
चेन्नई ₹99.55 ₹96.98 +2.57
गुरुग्राम  ₹95.36 ₹92.73 +2.63
बेंगलुरु ₹98.54 ₹95.99 +2.55
भोपाल ₹99.64 ₹96.85 +2.79

पहले कब-कब बढ़े दाम?

इस महीने 15 मई को पहली बार फ्यूल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था. इसके बाद 19 मई और 23 मई को दो बार 90-90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई. आज 25 मई को चौथी बार बढ़त दर्ज  की गई है, जिसने फ्यूल को और अधिक महंगा कर दिया है.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के 24 मई के रेट जारी, जानिए आपके शहर में फ्यूल सस्ता हुआ या महंगा 

The post थम नहीं रही तेल की मार, 25 मई को फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव, चेक करें लेटेस्ट रेट लिस्ट  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top