Hot News

ये UPSC है या IQ Test? प्रीलिम्स के 5 सवाल देखकर चकराए छात्र

UPSC CSE Prelims Question Paper: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 24 मई 2026 को दो शिफ्ट में सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की. यह परीक्षा हिंदुस्तान के कुल 2,072 सेंटर पर हुई. वहीं अब इंस्टाग्राम से लेकर X तक, तमाम सोशल मीडिया पर पेपर की कठिनाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं. म्यूजिक, वेद और बौद्ध धर्म को लेकर डीप में कई सवाल पूछे गए. सोशल मीडिया पर तो कुछ लोगों ने इसे यूपीएससी अभ्यर्थियों के साथ अन्याय बताया. ऐसे में आइए जानते हैं कि यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स का पेपर कैसा था.

पेपर 1 काफी टफ था

एक्सपर्ट की मानें तो यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स का पेपर पिछले साल की तुलना में काफी टफ था. जीएस पेपर-1 काफी लंबा था और सवाल बहुत डेप्थ में पूछे गए थे. वहीं कुछ का कहना है कि इस बार के पेपर में हिस्ट्री का वेटेज ज्यादा रहा.

वहीं स्टूडेंट्स का कहना है कि यूपीएससी का ये पेपर 2 घंटे में तो नहीं सॉल्व हो सकता है. एक सोशल मीडिया यूजर ने UPSC की कड़ी आलोचना करते हुए लिखा कि यही असली सच्चाई है. दरअसल, वे पिछले 15 सालों से यही कर रहे हैं. यह सिर्फ छात्रों को भ्रमित करने की कोशिश है. वे छात्रों की IQ या Intelligence नहीं जांच रहे, बल्कि सवालों को सिर्फ इतना लंबा और समय लेने वाला बना रहे हैं कि छात्रों पर दबाव बढ़ जाए.

upsc

UPSC के वो 5 सवाल जिसे देखकर स्टूडेंट्स के छूटे पसीने

Which one of the following Carnatic music ragas is similar to Raga Bilawal in Hindustani musiс?
(a) Nat Bhairavi
(b) Kamavardhini
(c) Hanumatodi
(d) Dheera Shankarabharanam

Among the four main forms of existence of life recognized in Jainism, which one of the following not included?
(a) Deva (gods)
(b) Yaksha (demi-gods)
(c) Manushya (humans)
(d) Tiryancha (animals and plants)

What does an empty seat represent in early Buddhist iconography?
(a) The meditation of the Buddha
(b) The Buddha’s First Sermon
(c) The Buddha’s Mahaparinibbana
(d) The Buddha’s Mahabhinishkramana

In which one among the following texts does the term kshetra-patni (‘mistress of the field’) Originate?
(a) Rigveda
(b) Atharvaveda
(c) Ashtadhyayi
(d) Arthashastra

Pandit Mallikarjun Mansur, the famous classical singer from Karnataka, represented the:
(a) Agra Gharana
(b) Gwalior Gharana
(c) Patiala Gharana
(d) Jaipur-Atrauli Gharana

दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा

यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई 2026 को दो शिफ्ट में कराई गई. पहली शिफ्ट में जनरल स्टडी (GS) पेपर-I की परीक्षा चली, जोकि सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक हुई. दूसरी शिफ्ट में जनरल स्टडीज (CSAT) पेपर-II दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक आयोजित की गई.

यह भी पढ़ें- UPSC सिविल सर्विस परीक्षा के तुरंत बाद आएगी आंसर की, जानें कहां कर सकेंगे चेक

The post ये UPSC है या IQ Test? प्रीलिम्स के 5 सवाल देखकर चकराए छात्र appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top