Hot News

कॉमेडी, रोमांस से लेकर देशभक्ति तक, जून में रिलीज होंगी ये 7 बड़ी फिल्में

Upcoming Movies 2026: साल 2026 के शुरुआती पांच महीनों में दर्शकों को स्क्रीन पर कई तरह की फिल्में देखने को मिली हैं. लेकिन आने वाला जून का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए और भी ज्यादा मजेदार होने वाला है. इस महीने के हर वीकेंड पर कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार खड़ी हैं. जून में दर्शकों को रोमांस, कॉमेडी, डर और देशभक्ति से भरपूर कहानियां देखने को मिलेंगी. आइए जानते हैं कि इस महीने कौन-सी फिल्में आपका मनोरंजन करने आ रही हैं.

‘है जवानी तो इश्क होना है’

मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह मजेदार कॉमेडी फिल्म भी 5 जून 2026 को थियेटर्स में रिलीज होगी. इस फिल्म की स्टारकास्ट में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य किरदारों में हैं, जबकि उनके साथ मौनी रॉय, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और चंकी पांडे भी नजर आएंगे. कहानी जस्स नाम के एक लड़के की है, जिसे एक साथ दो लड़कियों से प्यार हो जाता है.

‘बंदर’

इस महीने 5 जून 2026 को फिल्म ‘बंदर’ रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में बॉबी देओल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और उनके साथ सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत सुकुमारन और नागेश भोसले जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है और इसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है.

‘हिंदुस्तान भाग्य विधाता’

देशभक्ति से भरपूर यह फिल्म भी 12 जून 2026 को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मनोज तापड़िया द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में हैं, जबकि उनके साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान नजर आएंगे. यह फिल्म मुंबई के कामा हॉस्पिटल पर हुए आतंकी हमले की सच्ची घटना पर आधारित है.

‘मैं वापस आऊंगा’

यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. डायरेक्टर इम्तियाज अली की इस रूहानी लव स्टोरी में नए कलाकार वेदांग रैना (कीनु) और शरवरी (जिया) मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके साथ ही फिल्म में दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे. फिल्म में देश के बंटवारे के समय की और आज के दौर की दो अलग-अलग कहानियां दिखाई जाएंगी.

‘गवर्नर’

यह फिल्म भी 12 जून 2026 को थियेटर्स में आएगी. चिन्मय मांडलेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दमदार एक्टर मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. यह फिल्म साल 1990 के गल्फ वॉर के समय की सच्ची घटना पर बनी है.

‘कॉकटेल 2’

दर्शकों की पसंदीदा फिल्म ‘कॉकटेल’ का दूसरा पार्ट 19 जून 2026 को रिलीज होने जा रहा है. होमी अडजानिया की इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं. फिल्म की कहानी एली, कुणाल और दीया के लव ट्रायंगल के इर्द-गिर्द घूमती है.

‘वेलकम टू द जंगल’

जून के आखिरी हफ्ते में यानी 26 जून 2026 को कॉमेडी का सबसे बड़ा धमाका होने वाला है. अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पटानी, लारा दत्ता, जैकलिन फर्नांडीस, परेश रावल, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, मुकेश तिवारी, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा, सयाजी शिंदे, जैकी श्रॉफ और आफताब शिवदासानी जैसे 20 से ज्यादा बड़े कलाकार एक साथ नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: नई फिल्मों की टक्कर के बीच मजबूती से टिकी ‘पति पत्नी और वो दो’, 10 दिनों में कमाए इतने करोड़

The post कॉमेडी, रोमांस से लेकर देशभक्ति तक, जून में रिलीज होंगी ये 7 बड़ी फिल्में appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top